फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में घर पर रहकर बढ़ गया है तनाव, तो ये योगासन कर सकते हैं आपकी मदद

Mon, 02 Aug 2021 11:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 02 Aug 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
During the Corona period stress is happening at home then this Yogasana can help you
yoga benefits - फोटो : istock and amar ujala

डॉक्टर अमृत राज 


योगाचार्य

कोरोना वायरस की दूसरी लहर इतनी खतरनाक है कि देश के ज्यादातर राज्यों ने अपने वहां लॉकडाउन लगा रखा है, और लोगों के बेवजह घर से निकलने पर रोक लगा रखी है। ऐसे में लोग अपने-अपने घरों पर रहने को मजबूर हैं। लेकिन इस दौरान देखा जा रहा है कि लोग अपने घर पर लंबे समय से रहने के कारण काफी परेशान भी हैं, और कई लोगों को तो तनाव ने भी घेर लिया है जो हमारी सेहत के लिए बिल्कुल सही नहीं है। ऐसे में आप खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा ले सकते हैं। योग के कुछ आसन हैं, जिनकी मदद से आप अपने तनाव को दूर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन आसन के बारे में।

During the Corona period stress is happening at home then this Yogasana can help you
पदमासन - फोटो : Amar ujala

पदमासन

  • अगर आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं, बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं और तनाव को भी अपने पास नहीं भटकने देना चाहते हैं, तो ऐसे में इसमें आपकी मदद पदमासन कर सकता है। इसे करने के लिए आपको पहले प्राणायाम मुद्रा में बैठना है, फिर कमर और गर्दन को एक सीध में रखना है और अब दोनों पैरों को बारी-बारी से बाईं और दाईं थाई पर रखना है। फिर शरीर को नॉर्मल करें और इसके बाद ज्ञानमुद्रा में लाकर अपने घटुनों पर रखें। फिर धीरे-धीरे सांस लेकर छोड़नी है।
During the Corona period stress is happening at home then this Yogasana can help you
सूर्य नमस्कार - फोटो : Amar ujala

सूर्य नमस्कार

  • सूर्य नमस्कार को करने के लिए आपको धीरे-धीरे सांस लेते हुए सीधे पैर को पीछे की और फैलाना है। फिर सीधे पैर का घुटना जमीन से मिलना चाहिए। इसके बाद दूसरे पैर को घुटने से मोड़ते हुए हथेलियों को जमीन पर सीधा रखना है और सिर को आसमान की तरफ रखना है। इसे करने से शरीर में विटामिन-डी की प्राप्ति होती है। साथ ही इससे बेचैनी और तनाव भी दूर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
During the Corona period stress is happening at home then this Yogasana can help you
सूक्ष्म आसन - फोटो : Amar ujala

सूक्ष्म आसन

  • सूक्ष्म आसन को करने के लिए आपको घुटनों की कपाली को दबाते और छोड़ते हुए आंकुचन एवं प्रसारण की क्रिया करनी है। फिर दोनों हाथों की अंगुलियों को एक-दूसरे में डालना है और घुटने के नीचे जंघा को पकड़ना है। इसके बाद पैर को मोड़ते हुए नितम्ब के पास लाकर साइक्लिंग जैसी क्रिया करते हुए पैर से सामने की तरफ से शून्य बनाना है। इसके बाद पैर से विपरीत दिशा में भी ऐसा ही करना है। इस आसन को 10 मिनट से ज्यादा करने से थकान, चिंता और तनाव को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
During the Corona period stress is happening at home then this Yogasana can help you
वज्रासन - फोटो : Amar ujala

वज्रासन

  • वज्रासन करने से ये आपके पाचन में सुधार करता है और इसको नियमित रूप से करने से कब्ज जैसी समस्या भी खत्म होती है। ये मुद्रा आपके सिर, गर्दन और कंधों के तनाव को खत्म करने में मदद करती है। इससे दिमाग शांत होता है और शरीर में रक्तप्रवाह बढ़ता है। साथ ही इससे मन को शांति मिलती है। इस आसन को करने के लिए आपको कमर बिल्कुल सीधी रखनी है, फिर दोनों हाथ को बिना घुटनों पर रखें कोहनियों से मोडना है। वहीं, हथेलियां नीचे की तरफ और नजर सामने स्थिर करनी है। पांच से आंधे घंटे तक आप इसका अभ्यास कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed