{"_id":"610779486c021737ed65aab5","slug":"kala-jatheri-arrested-news-kala-jathedi-had-stopped-using-the-phone-dubai-used-to-tell-its-location","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: पुलिस के डर से काला जठेड़ी ने बंद कर दिया था फोन का इस्तेमाल, दुबई बताता था अपनी लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: पुलिस के डर से काला जठेड़ी ने बंद कर दिया था फोन का इस्तेमाल, दुबई बताता था अपनी लोकेशन
Mon, 02 Aug 2021 10:19 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
काला जेठड़ी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
मोस्ट वांटेड गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को लेकर नया खुलासा हुआ है। जेठड़ी ने पुलिस के डर से फोन का इस्तेमाल बंद कर दिया था। जठेड़ी अपनी लोकेशन दुबई बताता था। साथ ही काला जठेड़ी ने गिरोह के सभी सदस्यों को बोल रखा था कि अगर पुलिस उन्हें पकड़ ले तो वह उसके बारे में बताए कि वह थाईलैंड भाग गया है और बैंकाक में है। पुलिस गिरफ्त में आने वाले सभी सदस्य यही बताते थे। हालांकि स्पेशल सेल ने कई महीने पहले ये पता लगा लिया था कि काला जठेड़ी भारत में ही है और वह जल्दी-जल्दी अपना ठिकाना बदल लेता है। आपको बता दें कि कई राज्यों का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी करीब आठ महीने से हरिद्वार की एक सोसाइटी में वेश बदलकर रहता था। उसके साथ लिव इन में रहने वाली राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज उर्फ रिवॉल्वर रानी ने भी अपना नाम बदल रखा था।
Trending Videos
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में काला जठेड़ी
- फोटो : amar ujala
सोसाइटी के लोगों से उनका काफी मिलना-जुलना था। अपने शूटर के गिरफ्तार होने के बाद ये हरियाणा चला गया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम जल्द ही हरिद्वार उनके फ्लैट में तलाशी लेने जाएगी। पुलिस ये पता करेगी कि इनको फ्लैट किसने दिलवाया और कौन इनकी सहायता कर रहा था।
काला जठेड़ी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हरिद्वार की काला जठेड़ी एक सोसाइटी में ये करीब आठ से नौ महीने सिख बनकर रहा था। इसने दाढ़ी बढ़ा रखी थी। दिल्ली पुलिस ने जब इसे सहारनपुर से गिरफ्तार किया उस समय भी ये सिख की वेशभूषा में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
काला जठेड़ी और उसकी गर्लफ्रेंड
- फोटो : amar ujala
सोसाइटी में दोनों का नाम बदला हुआ था। संदीप ने अपना नाम पुनीत भल्ला व अनुराधा ने पूजा भल्ला रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि ये सोसाइटी के लोगों से काफी घुल-मिल गए थे। काउंटर इंटेलीजेंस ने जब काला जठेड़ी के आखिरी मुख्य शूटर नीतिश उर्फ प्रधान को गिरफ्तार किया तो इसे लगा कि नीतिश पुलिस पूछताछ में उसका हरिद्वार का पता पुलिस को बता सकता है।
विज्ञापन
काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
इसलिए वह करीब 20 दिन पहले हरिद्वार से निकलकर अंबाला पहुंच गया। वहां से उत्तर प्रदेश में जब वह ठिकाना बनाने जा रहा था तो दिल्ली पुलिस ने उसे सहारनपुर से दबोच लिया।