डॉक्टर अमृत राज
{"_id":"609f92d31d2d4c5e384b04b3","slug":"during-the-corona-period-stress-is-happening-at-home-then-this-yogasana-can-help-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में घर पर रहकर बढ़ गया है तनाव, तो ये योगासन कर सकते हैं आपकी मदद","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
कोरोना काल में घर पर रहकर बढ़ गया है तनाव, तो ये योगासन कर सकते हैं आपकी मदद
Mon, 02 Aug 2021 11:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
yoga benefits
- फोटो : istock and amar ujala
पदमासन
- फोटो : Amar ujala
पदमासन
- अगर आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं, बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं और तनाव को भी अपने पास नहीं भटकने देना चाहते हैं, तो ऐसे में इसमें आपकी मदद पदमासन कर सकता है। इसे करने के लिए आपको पहले प्राणायाम मुद्रा में बैठना है, फिर कमर और गर्दन को एक सीध में रखना है और अब दोनों पैरों को बारी-बारी से बाईं और दाईं थाई पर रखना है। फिर शरीर को नॉर्मल करें और इसके बाद ज्ञानमुद्रा में लाकर अपने घटुनों पर रखें। फिर धीरे-धीरे सांस लेकर छोड़नी है।
सूर्य नमस्कार
- फोटो : Amar ujala
सूर्य नमस्कार
- सूर्य नमस्कार को करने के लिए आपको धीरे-धीरे सांस लेते हुए सीधे पैर को पीछे की और फैलाना है। फिर सीधे पैर का घुटना जमीन से मिलना चाहिए। इसके बाद दूसरे पैर को घुटने से मोड़ते हुए हथेलियों को जमीन पर सीधा रखना है और सिर को आसमान की तरफ रखना है। इसे करने से शरीर में विटामिन-डी की प्राप्ति होती है। साथ ही इससे बेचैनी और तनाव भी दूर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूक्ष्म आसन
- फोटो : Amar ujala
सूक्ष्म आसन
- सूक्ष्म आसन को करने के लिए आपको घुटनों की कपाली को दबाते और छोड़ते हुए आंकुचन एवं प्रसारण की क्रिया करनी है। फिर दोनों हाथों की अंगुलियों को एक-दूसरे में डालना है और घुटने के नीचे जंघा को पकड़ना है। इसके बाद पैर को मोड़ते हुए नितम्ब के पास लाकर साइक्लिंग जैसी क्रिया करते हुए पैर से सामने की तरफ से शून्य बनाना है। इसके बाद पैर से विपरीत दिशा में भी ऐसा ही करना है। इस आसन को 10 मिनट से ज्यादा करने से थकान, चिंता और तनाव को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
वज्रासन
- फोटो : Amar ujala
वज्रासन
- वज्रासन करने से ये आपके पाचन में सुधार करता है और इसको नियमित रूप से करने से कब्ज जैसी समस्या भी खत्म होती है। ये मुद्रा आपके सिर, गर्दन और कंधों के तनाव को खत्म करने में मदद करती है। इससे दिमाग शांत होता है और शरीर में रक्तप्रवाह बढ़ता है। साथ ही इससे मन को शांति मिलती है। इस आसन को करने के लिए आपको कमर बिल्कुल सीधी रखनी है, फिर दोनों हाथ को बिना घुटनों पर रखें कोहनियों से मोडना है। वहीं, हथेलियां नीचे की तरफ और नजर सामने स्थिर करनी है। पांच से आंधे घंटे तक आप इसका अभ्यास कर सकते हैं।