योग करने के बहुत से फायदे हैं। जिनको शायद उंगली पर गिना भी नहीं जा सकता। अगर आप रोजाना योग करते हैं तो शरीर की आधी से ज्यादा बीमारी खत्म हो जाएगी और शरीर स्वस्थ रहेगा। कुछ बीमारियों को दूर करने के लिए योग के आसन बहुत ही कारगर होते हैं। तो चलिए जानें ऐसे ही कुछ बीमारियों को दूर करने के लिए योग के आसन।
जानिए, थायरॉइड से लेकर आर्थराइटिस तक इन बीमारियों के लिए कौन से योगासन का अभ्यास पहुंचाएगा लाभ
हार्मोन्स में परिवर्तन के कारण बहुत से लोग थायरॉइड का शिकार हो जाते हैं। इस बीमारी की शिकार ज्यादातर महिलाएं होती हैं। अगर किसी को थायरॉइड की परेशानी हो गई है तो उसे हलासन या मत्स्यासन करना चाहिए।
महिलाओं में होने वाली इस बीमारी के कारण वो मां नहीं बन पाती हैं। साथ ही और भी बहुत सारी परेशानियां जैसे पीरियड्स का न आना, चेहरे और शरीर पर अनचाहे बाल, एक्ने, वजन बढ़ना जैसी तकलीफें घेर लेती हैं। अगर योग के जरिए इस बीमारी से छुटकारा पाना है तो धनुरासन, भुजंगासन करना फायदेमंद होता है।
आजकल की गलत जीवनशैली के कारण बहुत से लोग आर्थराइटिस का शिकार हो जाते हैं। जिसमें शरीर के जोड़ों में बहुत ही असहनीय दर्द होता है। आर्थराइटिस के लिए रोजाना बालासन, अधोमुखासवासन करना फायदेमंद होता है। इन योग के आसन को करने से शरीर के जोड़ों में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है।
रीढ़ की हड्डी में दर्द
लगातार बैठे रहने से बहुत से लोगों में कमर दर्द की शिकायत घेर लेती है। जिसकी वजह से बुखार, ठंड लगना, पेशाब संबंधी परेशानी घेर लेती है। कमर के दर्द में राहत चाहिए तो सुप्त मत्स्येद्रासन, वृक्षासन फायदेमंद होता है।