केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में बुधवार को क्रांतिधरा मेरठ में जनजागरण रैली को संबोधित किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने अपने 26 मिनट के भाषण में 10 बड़ी बातें कही... क्या ये अगली स्लाइडों में जानिए-
2 of 11
मंच पर राजनाथ सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यह रैली दिल्ली रोड पर शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज के सामने मैदान में हुई।
1. राजनाथ सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 अस्थायी प्रावधान था। हमारे संविधान निर्माताओं ने कहा था कि ये धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा। समय गुजरता चला गया। लेकिन यह समाप्त नहीं हुआ। इसे खत्म करने का फैसला हमने किया और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुटकी बजाकर इसे समाप्त कर दिया।
3 of 11
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
2. नागरिकता कानून बिल हमारे चुनावी घोषणा पत्र में था। हालांकि, इस बिल को मैंने वर्ष 2014 में बनाया था। लेकिन राज्यसभा में बहुमत न होने से ये पारित होने से रह गया था। सीएए को पारित करने का हमारा वादा था। जिसे हमने पूरा किया है। हमारे प्रधानमंत्री जाति-पंथ नहीं सोचते, बल्कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास उनकी सोच है।
4 of 11
मंच से भाषण देते राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
3. उन्होंने कहा हिन्दू और मुसलमानों के नज़रिए से सीएए को देखा जा रहा है। हमारे प्रधानमंत्री इंसानियत से देखते है। ‘कोई माई का लाल देश के मुसलमानों को चिमटे से भी नहीं छू सकता’।
5 of 11
राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
4. राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को बारी- बारी से बताया। कहा कि आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से देश के असहाय, गरीबों, किसानों को लाभ मिला। उन्होंने कहा जो भी वचन दिया उसे पूरा करेंगे।