फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बार बार बिगड़ जाते हैं काम, सफलता नहीं मिलती? ये एक उपाय करेगा चमत्कार, क्लिक करें

Sun, 20 May 2018 11:59 AM IST
संजय कुमार/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
संजय कुमार/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sun, 20 May 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, hanuman syndrom may be reason for suicide, health, fitness, lifestyle
stress management
काम बार-बार बिगड़ जाता है, भरसक प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिलती तो बस एक ये उपाय करें, चमत्कार खुद नजर आ जाएगा।
chandigarh, hanuman syndrom may be reason for suicide, health, fitness, lifestyle
stress management
रामायण का वह सीन तो याद होगा जब माता सीता की खोज में निकली वानर सेना सामने विशाल समुद्र आ जाने से निराश हो जाती है। तभी वानर सेना में शामिल जामवंत हनुमान को उसकी शक्तियों की याद दिलाते हैं और हनुमान उड़कर समुद्र को लांघ जाते हैं। समाज में आज भी ऐसे बहुत से युवा हैं जो कुछ भी करने का मादा रखते हैं लेकिन किन्हीं आंतरिक कारणों से अटक जाते हैं।
chandigarh, hanuman syndrom may be reason for suicide, health, fitness, lifestyle
stress management
पर यदि समय रहते इन्हें उपचार मिल जाए तो ये उस समस्या को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में सक्षम हो जाते हैं। ऐसा न होने पर वह व्यक्ति मानसिक रोगी बन जाता है और उसके भीतर आत्महत्या करने की प्रवृति बढ़ने लगती है। इस अवस्था को मनोचिकित्सक ‘हनुमान सिंड्रोम’ कहते हैं, जिसका उपचार केवल पीड़ित व्यक्ति को उनकी शक्तियां याद दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh, hanuman syndrom may be reason for suicide, health, fitness, lifestyle
stress management
इसका दूसरा उदाहरण द्वापर युग में महाभारत के युद्ध को भी देख सकते हैं। कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन जब हनुमान सिंड्रोम से ग्रस्त हो कर हताश होते हैं तो कृष्ण जामवंत के रूप में उन्हें उनकी शक्तियां बताते हैं और वही अर्जुन पूरे युद्ध के नायक बनते हैं। एक्सपर्ट ने बताया कि यह समस्या सामान्य है, जो समय के साथ-साथ चलती है। अकसर यह समस्या आने पर संबंधित व्यक्ति लक्ष्य प्राप्त करने की क्षमता के बावजूद किन्हीं कारणों से अटक जाता है।
विज्ञापन
chandigarh, hanuman syndrom may be reason for suicide, health, fitness, lifestyle
stress management - फोटो : सांकेतिक चित्र
हेल्थ यूनिवर्सिटी रोहतक के स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ के डा. प्रदीप पांडेय ने हनुमान सिंड्रोम के कारण स्पष्ट करते हुए बताया कि आज हर व्यक्ति तनावपूर्ण स्थिति में जी रहा है। कुछ ऐसे व्यक्ति होते हैं जो कि काबिल होने के बावजूद किन्हीं कारणों से लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाते या खुद को वहां तक पहुंचने में असहज महसूस करते हैं। ऐसी समस्या अकसर परीक्षा में अंकों को लेकर, प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रदर्शन, मनचाहे कॉलेज में सीटों और कोर्स को लेकर और नौकरियों के लिए इंटरव्यू को लेकर ज्यादा सामने आती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed