फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: अच्छी फिटनेस के लिए रोजाना करना चाहिए इन योगासनों का अभ्यास

Wed, 05 Jan 2022 11:21 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 05 Jan 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Best Yoga Asanas For good Fitness And Healthy Body
योगासन - फोटो : Istock

हर कोई स्वस्थ और फिट रहना चाहता है लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, समय की कमी और मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारण आपका शरीर कमजोर होता जा रहा है। कमजोर शरीर में बीमारियां भी जल्दी प्रवेश करती हैं। स्वस्थ और फिट शरीर के लिए रोजाना योगासन करना चाहिए। योग आपके शरीर के लिए तो फायदेमंद होता ही है, मन और मस्तिष्क को भी एकाग्र व शांत रखता है। योग से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। नियमित योगाभ्यास आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाता है। शरीर में अतिरिक्त वसा को कम करने के साथ ही योग आपको सुंदर व चमकदार त्वचा भी देता है। ऐसे में आप रोजाना योगाभ्यास से शरीर संबंधी कई तरह की समस्याओं का निवारण कर सकते हैं। चलिए जानते हैं चार महत्वपूर्ण योगासन के बारे में, जिनके रोजाना अभ्यास से आप बीमारियों से दूर रहने के साथ ही फिट और स्वस्थ शरीर बना सकते हैं। 

Best Yoga Asanas For good Fitness And Healthy Body
ताड़ासन

ताड़ासन

ताड़ासन का नियमित अभ्यास आपके पैरों को मजबूती देता है। इस आसन को करने से पेट संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। पाइल्स के मरीजों को नियमित ताड़ासन करना चाहिए। ताड़ासन का अभ्यास करने से बच्चों की लंबाई भी बढ़ती है। 

Best Yoga Asanas For good Fitness And Healthy Body
भुजंगासन - फोटो : Istock

भुजंगासन

नियमित भुजंगासन का अभ्यास करने से स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव देखने को मिलता है। इस आसान से फेफड़ों को फायदा होता है। जिन मरीजों को फेफड़ों संबंधित बीमारियां हों, उन्हें नियमित भुजंगासन करना चाहिए। भुजंगासन से पेट की चर्बी भी कम होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Yoga Asanas For good Fitness And Healthy Body
गोमुखासन - फोटो : istock

गोमुखासन

गोमुखासन का नियमित रूप से अभ्यास करने से सांस संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है। ये आसन फेफड़ों के लिए काफी फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीजों को रोजाना गोमुखासन करना चाहिए। इस आसन को करने के लिए  गाय के मुख के समान की आकृति बन जाती है इस वजह से ही इस आसन को गोमुखासन कहा जाता है।

विज्ञापन
Best Yoga Asanas For good Fitness And Healthy Body
शवासन - फोटो : Pixabay

शवासन

आसान योगासनों में से एक है शवासन। इस आसन को करने से अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिलता है। शवासन करने से मानसिक तनाव भी दूर होता है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना शवासन का करना चाहिए। 
-----------------------------

 

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed