फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bael Juice Benefits: गर्मियों में बेहद फायदेमंद होता है बेल का शरबत, रोजाना पीने से मिलते हैं ये तीन फायदे

Sun, 30 Mar 2025 05:26 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 30 Mar 2025 05:26 PM IST
सार

बेल का शरबत सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे पीने से पाचन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। मगर कुछ लोगों को ये शरबत नहीं पीना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
benefits of bel ka sharbat know the three big benefits of Wood apple juice know in hindi disprj
बेल का शरबत - फोटो : freepik
Benefits of bel ka sharbat: गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक पहुंचाने वाले पेय पदार्थों की तलाश शुरू हो जाती है। इस मौसम में बेल का शरबत एक लोकप्रिय और पारंपरिक विकल्प है, जो न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होता है। बेल अपने शीतल गुणों के कारण गर्मियों में विशेष रूप से पसंद किया जाता है। आज हम आपको गर्मी में बेल का शरबत पीने के फायदों के बारे में विस्तार से बताएंगे, साथ ही कुछ संभावित दुष्प्रभावों की भी जानकारी देंगे।


बेल की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मी के मौसम में इसका शरबत पीने से शरीर को तुरंत ठंडक मिलती है। तपती धूप में बाहर निकलने से पहले बेल का शरबत पीने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है और ताजगी महसूस होती है। बेल के शरबत पीने के कई फायदे होते हैं, मगर कुछ लोगों ये शरबत नुकसानदायक हो सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं।
benefits of bel ka sharbat know the three big benefits of Wood apple juice know in hindi disprj
बेल का शरबत - फोटो : freepik
पाचन क्रिया को सुधारे
बेल में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में सहायक है। यह कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है और आंतों को स्वस्थ रखता है। गर्मी में अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं हो जाती हैं, ऐसे में बेल का शरबत एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय हो सकता है।

benefits of bel ka sharbat know the three big benefits of Wood apple juice know in hindi disprj
इम्युनिटी - फोटो : Freepik.com
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
बेल में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। गर्मी के मौसम में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में बेल का शरबत पीने से आप कई बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Alert: इस बार गर्मी तोड़ सकती है कई रिकॉर्ड्स, डॉक्टर्स बोले अभी से हो जाइए सावधान, इन चीजों का कम कर दें सेवन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of bel ka sharbat know the three big benefits of Wood apple juice know in hindi disprj
पेट की समस्या - फोटो : Freepik.com
शरीर को हाइड्रेटेड रखे
गर्मी में पसीने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। बेल के शरबत में पानी की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।

ये भी पढ़ें- Navratri 2025: डायबिटीज या हार्ट के हैं मरीज तो नवरात्रि व्रत के दौरान बरतें ये जरूरी सावधानियां, वरना बिगड़ सकती है तबीयत
 
विज्ञापन
benefits of bel ka sharbat know the three big benefits of Wood apple juice know in hindi disprj
डायबिटीज - फोटो : UNICEF

इन लोगों को नहीं पीना चाहिए बेल का शरबत-

हालांकि बेल का शरबत आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों में इसके अधिक सेवन से कुछ दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

  • बेल का शरबत अधिक मात्रा में पीने से पेट में भारीपन या हल्का दर्द महसूस हो सकता है, ऐसे लोगों को डॉक्टर से परामर्श लेनी चाहिए।
  • जिन लोगों को बेल से एलर्जी है, उन्हें ये शरबत पीने से बचना चाहिए नहीं तो खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को बेल का शरबत पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
  • पथरी, डायबिटीज, थायराइड से संबंधित मरीजों को बेल का शरबत पीने से बचना चाहिए।

 

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed