फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: इस बार गर्मी तोड़ सकती है कई रिकॉर्ड्स, डॉक्टर्स बोले अभी से हो जाइए सावधान, इन चीजों का कम कर दें सेवन

Sun, 30 Mar 2025 02:41 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 30 Mar 2025 02:41 PM IST
सार

विशेषज्ञों ने बताया कि देश के अधिकतर राज्यों में फरवरी में तापमान सामान्य से कम एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस तरह बढ़ता तापमान स्वास्थ्य संबंधित कई प्रकार की दिक्कतों को भी बढ़ाने वाला हो सकता है। मौसम के पूर्वानुमानों के आधार पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस बार अप्रैल के अंत तक ही हीटवेव को लेकर सभी लोगों को सावधान किया है। 

विज्ञापन
heatwave alert in india how does increase temperature affect health tips to stay healthy
बढ़ती गर्मी के कारण होने वाली समस्याएं - फोटो : Adobe Stock

अप्रैल आते-आते देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी दिल्ली में औसत तापमान अभी से 33-35 के बीच बना हुआ है, विशेषज्ञों का मानना है कि अप्रैल में तापमान 40 तक पहुंच सकता है जिसके कारण स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के बढ़ने का खतरा हो सकता है। 



कई रिपोर्ट्स इस बात को लेकर भी लगातार चिंता जताते रहे हैं कि इस बार की गर्मी पुराने कई रिकॉर्ड्स को तोड़ सकती है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अपनी रिपोर्ट में पहले ही बताया है कि साल 2025 की फरवरी अब तक की तीसरी सबसे गर्म फरवरी रही है।

मौसम के पूर्वानुमानों के आधार पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस बार अप्रैल के अंत से ही हीटवेव को लेकर सभी लोगों को सावधान किया है। 

heatwave alert in india how does increase temperature affect health tips to stay healthy
फरवरी में ही गर्मी तोड़ रही है सारे रिकॉर्ड्स - फोटो : Adobe Stock

फरवरी में तापमान ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स

एक मीडिया रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने बताया कि देश के अधिकतर राज्यों में फरवरी में तापमान सामान्य से कम एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस तरह बढ़ता तापमान स्वास्थ्य संबंधित कई प्रकार की दिक्कतों को भी बढ़ाने वाला हो सकता है। 

बढ़ते तापमान को ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक जैसे गंभीर समस्याओं के साथ मृत्यु दर को भी बढ़ाने वाला माना जाता रहा है। बच्चे और बुजुर्गों के लिए ये और भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसलिए सभी लोगों को अभी से अपनी सेहत को लेकर सावधान हो जाना चाहिए।


(यहां पढ़िए पूरी रिपोर्ट- 125 साल में तीसरी सबसे गर्म फरवरी)

heatwave alert in india how does increase temperature affect health tips to stay healthy
बढ़ते तापमान के कारण होने वाली समस्याएं - फोटो : Freepik.com

तापमान में बढ़ोतरी होना सेहत के लिए नुकसानदायक

गुरुग्राम स्थित एक अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन के डॉ. अभय गोयल बताते हैं, जलवायु परिवर्तन की वजह से वैश्विक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है, इससे गंभीर बीमारियों के बढ़ने का भी खतरा हो सकता है। हमारा शरीर एक नियत ताप सहन करने की ही क्षमता रखता है। सामान्यतौर पर हमारा शरीर 43-45 डिग्री तापमान को कुछ समय तक सहन कर सकता है, हालांकि जैसे-जैसे इसमें बढ़ोतरी होती जाती है, इसके कई प्रकार के दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

जब शरीर लंबे समय तक उच्च तापमान के संपर्क में रहता है, तो इसके कारण आप हीट एग्जॉशन के शिकार हो सकते है। इसके कारण कमजोरी, चक्कर आने, मतली और सिरदर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। यदि इसका समय पर इलाज न किया जाए तो इससे हीट स्ट्रोक का खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
heatwave alert in india how does increase temperature affect health tips to stay healthy
कैफीन वाली चीजों से बनाएं दूरी - फोटो : Freepik.com

डॉक्टर की सलाह कैफीन वाली चीजों का कम कर दें सेवन

डॉक्टर कहते हैं गर्मी के दिनों में सभी लोगों को चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक के सेवन से बचना चाहिए। इनमें कैफीन की अधिकता होती है। अगर आपको लगता है कि गर्मी से बचाने में कोल्ड ड्रिंक्स मददगार हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। इसके सेवन से राहत नहीं, बल्कि शरीर में पानी की मात्रा कम होने की आशंका ज्यादा रहेगी। डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पीना की कमी होने के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है।





 

विज्ञापन
heatwave alert in india how does increase temperature affect health tips to stay healthy
हीटवेव से बचाव जरूरी - फोटो : Freepik.com

गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए करिए ये काम

लू-गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए बुजुर्गों और छोटे बच्चों को लंबे समय तक धूप में रहने से बचना चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी होने और हीटस्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है। चूंकि इस बार गर्मी बढ़ने का खतरा अधिक बताया जा रहा है इसलिए अभी से ही सभी लोगों को सावधान रहने की जरूरत  है। गर्मी के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं या हीटस्ट्रोक से बचाव के लिए कुछ उपायों पर ध्यान देते रहना आवश्यक है। 

  • दिनभर में खूब मात्रा में पानी और तरल पदार्थ पीते रहें। 
  • हल्के रंग के और ढीले कपड़े पहनें।
  • बाहर निकलते समय सिर और पूरे शरीर को ढककर रखें।
  • 11 बजे से दोपहर 4 बजे के बीच बाहर जाने से बचें।
  • शराब, कॉफी-चाय आदि से भी बचें। इससे निर्जलीकरण होने का खतरा और बढ़ जाता है।
  • हीटस्ट्रोक के लक्षण नजर आ रहे हैं तो समय रहते डॉक्टर की सलाह जरूर लें।




-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed