फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योग से बनें निरोग: नहीं ठीक हो रही है अस्थमा की दिक्कत? इन योगासनों से मिलेगा शीघ्र लाभ

Sun, 08 Aug 2021 01:23 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 08 Aug 2021 01:23 PM IST
विज्ञापन
asthma symptoms and prevention, yoga for asthma
अस्थमा को ठीक करें योग के माध्यम से (सांकेतिक) - फोटो : social media

दुनिया की एक बड़ी आबादी अस्थमा जैसी घातक क्रोनिक बीमारी से परेशान है। वायुमार्ग को प्रभावित करने वाली यह बीमारी, सांस लेने में समस्याओं का कारण बन सकती है। अस्थमा की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। किसी चीज से एलर्जी, वायरस के संक्रमण, तनाव और कई अन्य स्थितियां इस समस्या को ट्रिगर कर सकती हैं। 


स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अस्थमा के कारण वायुमार्ग (ब्रोन्कियल नलियों) के अंदर की दीवारों में सूजन आ जाती है। अस्थमा के अटैक के दौरान वायुमार्ग सूज जाता है और उसके आसपास की मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं जिसके कारण से फेफड़ों में हवा का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। यह स्थिति सांस से संबंधित गंभीर समस्या का कारण बन सकती है। साल 
2017 के आंकड़ों के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका में लगभग 8 फीसदी लोगों को अस्थमा की समस्या थी। अस्थमा का कोई विशिष्ट उपचार नहीं है, इसके लक्षणों को कम करने के डॉक्टर दवाइयां देते हैं। आइए इस लेख में योग के माध्यम से अस्थमा की समस्या को ठीक करने के उपायों के बारे में जानते हैं।

asthma symptoms and prevention, yoga for asthma
अस्थमा के कारण सांस लेने में हो सकती है दिक्कत (सांकेतिक) - फोटो : social media

गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है अस्थमा की बीमारी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को अस्थमा की बीमारी होती है, उनमें सांस लेने में तकलीफ, घरघराहट और खांसी की समस्या अक्सर बनी रहती है। कई बार यह समस्याएं दैनिक कार्यों में भी बाधा डाल सकते हैं। कई तरह की स्थितियां सांस फूलने या खांसी की समस्या को ट्रिगर कर सकती हैं, जैसे सीढ़ियां चढ़ना, पराग या धूल के कणों के संपर्क में आना आदि।
अस्थमा के लक्षणों को प्रबंधित करने और फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करना एक प्रभावी तरीका हो सकता है। कई तरह के योगासन अस्थमा की समस्या को काफी हद तक कम करने में सहायता कर सकते हैं।

asthma symptoms and prevention, yoga for asthma
अस्थमा में फायदेमंद हैं कई योगासन - फोटो : Social media

ब्रिज पोज योगासन
योगगुरु के मुताबिक जिन लोगों को अस्थमा की शिकायत हो उनके लिए ब्रिज पोज योगासन काफी फायदेमंद हो सकता है। यह योग छाती को खोलते हुए गहरी सांस को बढ़ावा देता है। इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से थोड़ा अलग करते हुए घुटनों को मोड़ लें। हथेलियों को खोलते हुए हाथ को बिल्कुल सीधा जमीन पर सटा कर रखें। अब सांस लेते हुए कमर के हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं, कंधे और सिर को सपाट जमीन पर ही रखें। सांस छोड़ते हुए दोबारा से पूर्ववत स्थिति में आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
asthma symptoms and prevention, yoga for asthma
कोबरा पोज के अस्थमा में लाभ (सांकेतिक) - फोटो : Social media

भुजंगासन (कोबरा पोज)
पेट और पीठ को आराम दिलाने के साथ यह योग अभ्यास प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूती देता है। इस अभ्यास को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाइए और हथेली को कंधे के नीचे रखिए। सांस लेते हुए और शरीर के अगले भाग को ऊपर की और उठाएं। 10-20 सेकंड्स के लिए इसी अवस्था में रहिए फिर सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में आ जाएं। इस अभ्यास को नियमित रूप से 10-15 बार किया जा सकता है।

विज्ञापन
asthma symptoms and prevention, yoga for asthma
पवनमुक्तासन के लाभ - फोटो : social media

पवनमुक्तासन
अस्थमा के रोगियों के लिए पवनमुक्तासन को भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इस योग को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल सीधा लेट जाएं।  अब दोनों पैरों को मिलाते हुए और हथेली को जमीन पर लगाएं। इसके बाद दाहिने पैर को घुटने से मोड़ते हुए छाती तक लगाएं। फिर अपने दोनों हाथों की उंगलियों को मिलाते हुए घुटने से थोड़ा नीचे होल्ड कर लें। अब पैरों से छाती पर दबाव पड़े तो धीरे-धीरे सांस को अंदर बाहर छोड़ें।


------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed