आजकल नौजवानों में काम को लेकर इतना स्ट्रेस रहता है कि वह अभी से भूलने की बीमारी का शिकार बन रहे हैं। अगर समय रहते इसका इलाज नहीं किया गया तो ये समस्या आगे चलकर एल्जाइमर जैसी भयंकर बीमारी का रूप ले सकती है। कुछ योगासन करके आप चीजें याद रखनी की क्षमता बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए कौन-कौन से योग आपके लिए मददगार हो सकते हैं।
भूलने की बीमारी से परेशान हैं, रोज करें ये आसन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूलने की बीमारी से परेशान हैं, रोज करें ये आसन
भुजंगासन
इस आसन से ना सिर्फ याददाश्त तेज होती है, बल्कि कमर दर्द से जुड़ी सभी समस्याओं से भी निजात दिलाने में मददगार है। इसे करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं और दोनों हाथों को कंधों के समांतर रखें। अब सांस लेना शुरू करें और हाथों पर बल लगाते हुए शरीर के आगे के भाग को जितना हो सके, ऊपर की ओर उठाएं। 30 सेकेंड तक इसी अवस्था में रहें और सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में आएं। हार्निया के मरीजों को ये आसन नहीं करना चाहिए।
भूलने की बीमारी से परेशान हैं, रोज करें ये आसन
सुखासन
'सुखासन', जैसा की नाम से ही मालूम पड़ता है कि ये आसन करके आपका तनाव मिटेगा, चीजें याद रखने में आसानी होगी और सुख का अहसास होगा। इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पालथी मारते हुए बैठ जाएं। अब एड़ी को जांघ के ऊपर चढ़ाएं और हाथों को घुटनों पर रखें। ध्यान रहे कि आपकी रीढ़ की हड्डी और कंधे एकदम सीधे होने चाहिए। छाती बाहर की तरफ रखें और हिप्स पर दबाव डालें। इसे करते समय नाक से ही सांस लेनी और छोड़नी चाहिए।
भूलने की बीमारी से परेशान हैं, रोज करें ये आसन
सर्वांगसन
हर रोज सर्वांगसन करने से मस्तिष्क में रक्त संचार अच्छे से होता है और याददाश्त बढ़ती है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेटें और दोनों पैरों को साथ में रखें। इस दौरान हाथ कमर पर होने चाहिए। अब सांस अंदर की ओर लेते हुए पैरों को 30 डिग्री के कोण तक उठाएं, कुछ सेकेंड इसी अवस्था में रहें, अह 60 डिग्री तक और फिर 90 डिग्री तक उठाएं। सांस छोड़ते हुए दोनों पैरों को नीचे ले आएं और कुछ सेकेंड तक शवासन की स्थिति में लेटें। कमर और गर्दन के दर्द से पीड़ित लोगों को इसे करने से बचना चाहिए।
भूलने की बीमारी से परेशान हैं, रोज करें ये आसन
कपालभाति
इस आसन को करने से श्वास की गति सामान्य होती है और एकाग्रता बढ़ती है। इसे करने के लिए सबसे पहले सुखासन की स्थिति में बैठ जाएं, अब गहरी सांस लें और मुंह बंद कर तेजी से सांस बाहर निकालें। इस दौरान पेट की गति भी दिखनी चाहिए। 30 सेकेंड बाद पुरानी अवस्था में वापस आ जाएं।