Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: क्या बार-बार ब्लड डोनेट करने से आयरन की कमी हो जाती है? जानिए रक्तदान की जरूरी बातें

Tue, 24 Nov 2026 05:40 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Nov 2026 05:40 PM IST
सार

क्या बार-बार रक्तदान करने से शरीर में आयरन का भंडार कम होता है? एक बार रक्तदान में लगभग 220-250 मिलीग्राम आयरन निकलता है। इसकी भरपाई में कई सप्ताह लग सकते हैं। नियमित रक्तदान करने वालों को हीमोग्लोबिन के साथ फेरिटिन की जांच और संतुलित खानपान पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
Can Frequent Blood Donation Cause Iron Deficiency What Donors Should Know
रक्तदान के बारे में जानिए - फोटो : Amarujala.com/AI

रक्तदान को महादान कहा जाता है। ब्लड डोनेशन से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। दुर्घटना, सर्जरी और कई गंभीर बीमारियों के इलाज के दौरान मरीजों को खून की जरूरत पड़ती है। ऐसे में नियमित रूप से ब्लड डोनेट करना इमरजेंसी इलाज की स्थिति में मरीजों की जान बचाने वाला हो सकता है। रक्तदान को बढ़ाने के लिए सरकार समय-समय पर जागरूकता और ब्लड डोनेशन कैंप्स भी लगाती रहती है, जिससे ब्लड की डिमांड और सप्लाई को पूरा किया जा सके।



हालांकि ब्लड डोनेशन को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल रहते हैं? रक्तदान कितनी बार किया जा सकता है, क्या बार-बार रक्तदान करने से शरीर में आयरन की कमी हो जाती है और क्या बार-बार ब्लड डोनेट करने से कमजोरी आ जाती है?

अगर आपके मन में भी ये सवाल हैं तो आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Trending Videos
Can Frequent Blood Donation Cause Iron Deficiency What Donors Should Know
ब्लड डोनेशन - फोटो : freepik.com

पहले रक्तदान के बारे में जरूरी बातें जान लीजिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, रक्तदान न सिर्फ सबसे बड़ा दान है बल्कि ये कई मामलों में सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। एक बार रक्तदान करने के बाद पुरुष 3 महीने (90 दिन) और महिलाओं के लिए 4 महीने (120 दिन) के बाद दूसरा ब्लड डोनेशन करना उपयुक्त माना जाता है। मसलन ज्यादातर स्वस्थ वयस्क साल में 3 से 4 बार रक्तदान कर सकते हैं।
 

  • एक बार में ब्लड डोनेशन में लगभग 350 से 500 एमएल रक्त लिया जाता है। भारत में, एक मानक यूनिट आमतौर पर 350 ml की होती है।
  • अब सवाल ये है कि क्या साल में 3-4 बार ब्लड डोनेट करने का शरीर की सेहत पर असर पड़ सकता है, क्या इससे शरीर में आयरन की कमी हो जाती है?
Can Frequent Blood Donation Cause Iron Deficiency What Donors Should Know
आयरन की कमी - फोटो : Freepik.com

रक्तदान से कितना आयरन कम होता है?

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि  खून में मौजूद रेड ब्लड सेल्स में हीमोग्लोबिन होता है, जिसके निर्माण के लिए आयरन जरूरी है। जब हम रक्तदान करते हैं, तो शरीर से खून के साथ आयरन भी निकलता है। शरीर इसकी भरपाई करने में समय लेता है। अगर पर्याप्त समय मिलने से पहले ही दोबारा रक्तदान किया जाए, तो शरीर में आयरन का भंडार कम हो सकता है। इसलिए नियमित रक्तदान करने वालों को अपनी आयरन की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।
 

  • अमेरिकन सोसायटी ऑफ हेमेटोलॉजी के अनुसार, एक बार रक्तदान करने पर शरीर से लगभग 220-250 मिलीग्राम आयरन निकल सकता है। 
  • इसकी भरपाई करने में 24 से 30 सप्ताह तक लग सकते हैं। 
  • हालांकि तय अंतराल पर ब्लड डोनेट करना पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है, इससे शरीर को कई प्रकार के लाभ भी हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Can Frequent Blood Donation Cause Iron Deficiency What Donors Should Know
ब्लड डोनेशन के बारे में जरूरी बातें - फोटो : Adobe Stock

रक्तदान करने वालों को क्या सावधानी रखनी चाहिए?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ब्लड डोनेशन आमतौर पर बिल्कुल सुरक्षित और फायदेमंद प्रक्रिया है, पर रक्तदान करने वालों कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
 

  • रक्तदान के बीच निर्धारित अंतराल रखें। एक से दूसरे डोनेशन के बाद 3-4 महीने का गैप जरूर होना चाहिए।
  • आयरन से भरपूर चीजें जैसे दालें, हरी पत्तेदार सब्जियां, बीन्स और मांसाहारी खाद्य पदार्थ जरूर खाएं।
  • डाइट में विटामिन सी वाले खाद्य पदार्थों को भी शामिल करें, इससे आयरन के अवशोषण में मदद मिलती है।
  • अगर आपको ब्लज डोनेट करने के बाद लगातार कमजोरी या थकान होती रहता है तो डॉक्टर से सलाह लें और जांच कराएं। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed