फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूलने की बीमारी से परेशान हैं, रोज करें ये आसन

Wed, 15 Mar 2017 09:19 AM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर Updated Wed, 15 Mar 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
asan to boost your memory
आसन

आजकल नौजवानों में काम को लेकर इतना स्ट्रेस रहता है कि वह अभी से भूलने की बीमारी का शिकार बन रहे हैं। अगर समय रहते इसका इलाज नहीं किया गया तो ये समस्या आगे चलकर एल्जाइमर जैसी भयंकर बीमारी का रूप ले सकती है। कुछ योगासन करके आप चीजें याद रखनी की क्षमता बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए कौन-कौन से योग आपके लिए मददगार हो सकते हैं।

भूलने की बीमारी से परेशान हैं, रोज करें ये आसन

asan to boost your memory
आसन

भुजंगासन

इस आसन से ना सिर्फ याददाश्त तेज होती है, बल्कि कमर दर्द से जुड़ी सभी समस्याओं से भी निजात दिलाने में मददगार है। इसे करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं और दोनों हाथों को कंधों के समांतर रखें। अब सांस लेना शुरू करें और हाथों पर बल लगाते हुए शरीर के आगे के भाग को जितना हो सके, ऊपर की ओर उठाएं। 30 सेकेंड तक इसी अवस्था में रहें और सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में आएं। हार्निया के मरीजों को ये आसन नहीं करना चाहिए।

भूलने की बीमारी से परेशान हैं, रोज करें ये आसन

asan to boost your memory
आसन

सुखासन

'सुखासन', जैसा की नाम से ही मालूम पड़ता है कि ये आसन करके आपका तनाव मिटेगा, चीजें याद रखने में आसानी होगी और सुख का अहसास होगा। इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पालथी मारते हुए बैठ जाएं। अब एड़ी को जांघ के ऊपर चढ़ाएं और हाथों को घुटनों पर रखें। ध्यान रहे कि आपकी रीढ़ की हड्डी और कंधे एकदम सीधे होने चाहिए। छाती बाहर की तरफ रखें और हिप्स पर दबाव डालें। इसे करते समय नाक से ही सांस लेनी और छोड़नी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूलने की बीमारी से परेशान हैं, रोज करें ये आसन

asan to boost your memory
आसन

सर्वांगसन

हर रोज सर्वांगसन करने से मस्तिष्क में रक्त संचार अच्छे से होता है और याददाश्त बढ़ती है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेटें और दोनों पैरों को साथ में रखें। इस दौरान हाथ कमर पर होने चाहिए। अब सांस अंदर की ओर लेते हुए पैरों को 30 डिग्री के कोण तक उठाएं, कुछ सेकेंड इसी अवस्था में रहें, अह 60 डिग्री तक और फिर 90 डिग्री तक उठाएं। सांस छोड़ते हुए दोनों पैरों को नीचे ले आएं और कुछ सेकेंड तक शवासन की स्थिति में लेटें। कमर और गर्दन के दर्द से पीड़ित लोगों को इसे करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन

भूलने की बीमारी से परेशान हैं, रोज करें ये आसन

asan to boost your memory
आसन

कपालभाति

इस आसन को करने से श्वास की गति सामान्य होती है और एकाग्रता बढ़ती है। इसे करने के लिए सबसे पहले सुखासन की स्थिति में बैठ जाएं, अब गहरी सांस लें और मुंह बंद कर तेजी से सांस बाहर निकालें। इस दौरान पेट की गति भी दिखनी चाहिए। 30 सेकेंड बाद पुरानी अवस्था में वापस आ जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed