फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

40 का पड़ाव पार करते ही लोगों का दिल दे रहा धोखा, रिपोर्ट में खुलासा

Thu, 16 Nov 2017 10:56 AM IST
amarujala.com- Presented by : शिप्रा सक्सेना
amarujala.com- Presented by : शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 16 Nov 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
After 40s the risk of heart disease increases says report
फिटनेस
देश में अब 40 का पड़ाव पार करते ही दिल धोखा देने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक वर्ष के दौरान भारत में सबसे ज्यादा मौतें दिल से जुड़ी बीमारियों के कारण हुई हैं। दूसरी ओर ज्यादात्तर राज्यों में नवजात शिशुओं की मौतें लगभग एक जैसी बीमारियों से हुई हैं। इनमें से डायरिया और फेफड़ों का संक्रमण प्रमुख खतरे के रूप में सामने आया है।


पढ़ें- कमर का ये साइज बताता है कि इस बड़ी बीमारी के शिकार हैं आप
After 40s the risk of heart disease increases says report
फिटनेस
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीएचएफआई) और इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (आईएचएमई) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सहयोग से तैयार रिपोर्ट को जारी किया। 

पढ़ें- ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये योग, कभी नहीं होगी किडनी की समस्या
After 40s the risk of heart disease increases says report
fitness
रिपोर्ट के मुताबिक, देश के युवा सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाओं और हिंसात्मक घटनाओं के कारण मारे जा रहे हैं। तमिलनाडु, तेलंगना, उत्तर प्रदेश, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में युवाओं की सबसे ज्यादा मौतें आत्महत्या और हिंसा में हुई हैं। बता दें कि सभी राज्यों में वर्ष 1990 से 2016 तक बीमारियों के बोझ जैसी समस्या पर जारी यह देश की पहली रिपोर्ट है।

पढे़ं- बत्ती बुझने के बाद फोन का इस्तेमाल करना हो सकता है खतरनाक, छोड़ दें ये आदत
विज्ञापन
विज्ञापन
After 40s the risk of heart disease increases says report
फिटनेस
28 फीसदी मौतें दिल से जुड़ी बीमारियों के कारण
रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2016 में देश में सबसे ज्यादा मौतें दिल से जुड़ी बीमारियों की वजह से हुई हैं। बीते एक साल में 40 साल से ज्यादा आयु वर्ग के लोगों की मौतों का कारण 28.1 फीसदी दिल से जुड़ी बीमारियां रही हैं। वहीं, 15.5 फीसदी मौतों की वजह डायरिया, फेफड़ों में संक्रमण सहित दूसरी संक्रामक बीमारियां रही हैं। इसके अलावा 15 से 39 आयु वर्ग में 10.7 फीसदी मौतों की वजह सड़क दुर्घटना, हिंसा और आत्महत्या पाया गया।

पढ़ें- कसरत करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वर्ना...
विज्ञापन
After 40s the risk of heart disease increases says report
fitness
आत्महत्या से ज्यादा हिंसा और दुर्घटनाएं भारी
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या से ज्यादा हिंसा और सड़क दुर्घटनाएं युवाओं पर भारी पड़ी हैं। असम, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, उड़ीसा, सिक्किम, तेलंगना, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा युवाओं की मौतें हिंसात्मक घटनाओं में हुई हैं। जम्मू और कश्मीर में सर्वाधिक 20 फीसदी युवाओं (15 से 39 आयुवर्ग के) की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed