फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खेल-खेल में सिखाएं बच्चों को ये चार योगासन, जीवनभर रहेंगे स्वस्थ

Mon, 20 Jan 2020 09:49 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 20 Jan 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
4 yoga poses for kids
- फोटो : सोशल मीडिया

बच्चों के अंदर अच्छी आदतें डालना अभिभावकों की जिम्मेदारी है। बचपन से ही जब हम उनके अंदर सही दिनचर्या और खानपान सिखाते हैं तो आगे चलकर वहीं बच्चे स्वस्थ रहते हैं। अगर आप अपने बच्चों का सही मानसिक और शारीरिक विकास करना चाहते हैं तो उनके जीवन में योग को भी शामिल करें। बचपन से ही योग का नियमित अभ्यास उनको आगे चलकर बहुत फायदा देगा। तो चलिए जानें बच्चों को खेल-खेल में कौन से योग सिखा सकते हैं।


 
4 yoga poses for kids
- फोटो : सोशल मीडिया
सुखासन 

सुखासन योग की सबसे आसान क्रिया है और सबसे ज्यादा लाभदायक भी। इसको करने से मानसिक और शारीरिक स्फूर्ति मिलती है। सुखासन करने के लिए पैरों को पालथी मार कर बैठ जाएं और पीठ को बिल्कुल सीधा रखें। ध्यान रहें इस आसन को करते समय हाथों की मुद्रा का विशेष ख्याल रहे। इस आसन को करने से दिमाग की शक्ति बढ़ती है।


 
4 yoga poses for kids
- फोटो : pixa
भुजंगासन

बच्चों का शरीर लचीला होता है। इसलिए उनको योग के आसन सिखाना और आसान होता है। भुजंगासन का नियमित अभ्यास सिखाने से बच्चों के पेट की मांसपेशियों में खिंचाव  होगा तो उनके मोटे होने का खतरा भी नहीं होगा। साथ ही इसे करने से भुजाएं भी मजबूत होती हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले पेट के बल सीधा लेट जाएं। इसके बाद दोनों हाथों को अपने माथे के नीचे टिकाएं।दोनों पैरों के पंजों को साथ रखें। अब माथे को सामने की ओर उठाएं और दोनों बाजुओं को कंधों के समानांतर रखें जिससे शरीर का भार बाजुओं पर पड़ेगा। अब शरीर के अग्रभाग को बाजुओं के सहारे उठाएं। शरीर को स्ट्रेच करें और लंबी सांस लें। कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहने के बाद वापस पेट के बल लेट जाएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
4 yoga poses for kids
ब्रिज पोज

यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण योग आसन है। इसे करने के लिए अपने पीठ पर लेटकर पैरों के बल ऊपर की ओर उठने की कोशिश करें। यह रीढ़ की हड्डी को आराम पहुंचाता है और दिमाग को तंदुरुस्त रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। इसलिए बच्चों को इस योग का अभ्यास कराना फायदेमंद होता है।


 
विज्ञापन
4 yoga poses for kids
yoga - फोटो : social media

शवासन

बच्चों को धैर्य और मन को शांत करना सिखाना है तो खेल-खेल में ही शवासन का अभ्यास करना सिखाएं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed