स्वस्थ रहने के लिए योग की शुरूआत करें इन आसान योगासन से
योग की शुरूआत के समय आसान योगासन को करना चाहिए। वृक्षासन इसके लिए एक बढ़िया योग है। सबसे पहले सीधे खड़े हो जायें। दोनों पैरौं के बीच कम से कम एक फीट का अंतर होना जरूरी है। दाहिने पैर को मोड़ते हुए उसे मजबूती से बाईं जांघ पर रखें। बाएं पैर को सीधा रखते हुए संतुलन बनाएं रखे। अच्छा संतुलन बनाने के बाद गहरी सांस लें और हाथ को सिर के ऊपर ले जाकर दोनों हथेलियों से नमस्कार की मुद्रा बनाएं। रीढ़ की हड्डी को सीधा रखना सुनिश्चित करें और कुछ गहरी सांस लीजिए। धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे लाएं और धीरे से दाहिने पैर को सीधी करें और रिलैक्स हो जाएं। अब बाएं पैर को दाहिनी जांघ पर रखकर इस आसन को दोहराएं।
जिन लोगों को योग की शुरुआत करनी हैं उनके लिए ताड़ासन योग सबसे अच्छा है। खासतौर पर अगर आप महिला हैं तो यह योग आपको जरूर करना चाहिये। ताड़ासन करने के लिए सबसे पहले आप खड़े हो जाएं। पैरों और जाघों को अलग-अलग रखें। सांस भरते हुए एड़ी को ऊपर उठाएं और अपनी जाघों को खीचें। सांस भरते हुए अपने पेट और छाती में खिंचाव पैदा करें। सांस छोड़ते समय अपने कंधों को सिर से दूर ले जाएं। गर्दन की हड्डी के क्षेत्र को फैलाएं और अपनी गर्दन लंबी करें।
जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं। अपने हाथों को अपने किनारे पर रखकर शरीर से लगा दें। एक लंबी गहरी सांस लें और सांस छोड़ते हुए हाथों को पैरों की ओर खींचे और अपने पैरों और छाती को उठाएं।आपके हाथ आपके पैरों की सीध में होने चाहिए।आपकी आंखें हाथों की उंगलियों पर होनी चाहिए। लंबी गहरी सांस लेते हुए आसन को बनाए रखें। सांस छोड़ते हुए धीरे से जमीन पर वापस आएं और आराम करें।
अगर आप महिला हैं और दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहती हैं तो इन चार योगासन को रोजाना करें। भुजंगासन करने के लिए सबसे पहले पेट के बल सीधा लेट जाएं। इसके बाद दोनों हाथों को अपने माथे के नीचे टिकाएं। दोनों पैरों के पंजों को साथ रखें। अब माथे को सामने की ओर उठाएं और दोनों बाजुओं को कंधों के समानांतर रखें जिससे शरीर का भार बाजुओं पर पड़ेगा। अब शरीर के अग्रभाग को बाजुओं के सहारे उठाएं। शरीर को स्ट्रेच करें और लंबी सांस लें। कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहने के बाद वापस पेट के बल लेट जाएं।