फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: बर्फबारी के बाद सर्दी का सितम, मानइन में तापमान, जम गए नदी और झरने, तस्वीरें...

Wed, 22 Jan 2020 10:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला/मुनस्यारी/हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला/मुनस्यारी/हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 Jan 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
River and waterfall freeze Due to Bitter Cold weather in uttarakhand  see visuals
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी है। इसके चलते ठंड में भी काफी इजाफा हुआ है। बर्फबारी के बाद धारचूला की व्यास घाटी में जबरदस्त कहर बरपाया है। तापमान शू्न्य से नीचे जाने से व्यास घाटी में बहने वाली दंगज्युग नदी का पानी जम गया है।

River and waterfall freeze Due to Bitter Cold weather in uttarakhand  see visuals
- फोटो : अमर उजाला

मालपा और बूंदी गांव के बीच बहने वाले सदाबहार पेलसती झरने का पानी भी जम गया है। रौंगकांग, नाबी, गुंजी, नपलच्यू में नदी और पानी की लाइनें जमने से पीने के पानी का संकट पैदा हो गया है। लोग बर्फ को पिघलाकर पीने के पानी का इंतजाम कर रहे हैं। रौंगकांग गांव में पिछले 10 साल में पहली बार 4 फीट से ज्यादा बर्फ गिरी है।

River and waterfall freeze Due to Bitter Cold weather in uttarakhand  see visuals
- फोटो : अमर उजाला

इधर, सोमवार रात मुनस्यारी बाजार समेत आसपास के इलाकों में बर्फबारी हुई। मुनस्यारी और आसपास के इलाकों में एक इंच तक बर्फ गिरी। मंगलवार को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में दिनभर बर्फबारी होती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
River and waterfall freeze Due to Bitter Cold weather in uttarakhand  see visuals
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, बर्फ से पटी थल-मुनस्यारी सड़क पांचवें दिन देर शाम छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया। रास्ते से बर्फ हटाने के लिए तीन जेसीबी लगाई गई थीं। मंगलवार को मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री और अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
River and waterfall freeze Due to Bitter Cold weather in uttarakhand  see visuals
- फोटो : अमर उजाला

इधर, रुद्रपुर में मंगलवार को हल्के बादल छाए रहे। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने कहा कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने कहा कि बुधवार को दोपहर के समय हल्की धूप खिल सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed