फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वस्थ रहने के लिए योग की शुरूआत करें इन आसान योगासन से

Wed, 22 Jan 2020 10:44 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 22 Jan 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
4 yoga poses for beginners
- फोटो : social media
स्वस्थ रहना है तो योग करना फायदेमंद होता है। अगर आप भी अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाह रहें हैं तो सबसे पहले आसान योग के आसन को चुनें। आसान योगासन का चुनाव इसलिए किया जाता है क्योंकि शुरूआत में शरीर में लचीलेपन की कमी होती है। तो, जिन लोगों को योग की शुरूआत करनी है उनको इन योग का अभ्यास करना चाहिए।
4 yoga poses for beginners
- फोटो : सोशल मीडिया
वृक्षासन

योग की शुरूआत के समय आसान योगासन को करना चाहिए। वृक्षासन इसके लिए एक बढ़िया योग है। सबसे पहले सीधे खड़े हो जायें। दोनों पैरौं के बीच कम से कम एक फीट का अंतर होना जरूरी है। दाहिने पैर को मोड़ते हुए उसे मजबूती से बाईं जांघ पर रखें। बाएं पैर को सीधा रखते हुए संतुलन बनाएं रखे। अच्छा संतुलन बनाने के बाद गहरी सांस लें और हाथ को सिर के ऊपर ले जाकर दोनों हथेलियों से नमस्कार की मुद्रा बनाएं। रीढ़ की हड्डी को सीधा रखना सुनिश्चित करें और कुछ गहरी सांस लीजिए। धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे लाएं और धीरे से दाहिने पैर को सीधी करें और रिलैक्स हो जाएं। अब बाएं पैर को दाहिनी जांघ पर रखकर इस आसन को दोहराएं।

4 yoga poses for beginners
- फोटो : social media
ताड़ासन

जिन लोगों को योग की शुरुआत करनी हैं उनके लिए ताड़ासन योग सबसे अच्छा है। खासतौर पर अगर आप महिला हैं तो यह योग आपको जरूर करना चाहिये। ताड़ासन करने के लिए सबसे पहले आप खड़े हो जाएं। पैरों और जाघों को अलग-अलग रखें। सांस भरते हुए एड़ी को ऊपर उठाएं और अपनी जाघों को खीचें। सांस भरते हुए अपने पेट और छाती में खिंचाव पैदा करें। सांस छोड़ते समय अपने कंधों को सिर से दूर ले जाएं। गर्दन की हड्डी के क्षेत्र को फैलाएं और अपनी गर्दन लंबी करें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
4 yoga poses for beginners
नौकासन

जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं। अपने हाथों को अपने किनारे पर रखकर शरीर से लगा दें। एक लंबी गहरी सांस लें और सांस छोड़ते हुए हाथों को पैरों की ओर खींचे और अपने पैरों और छाती को उठाएं।आपके हाथ आपके पैरों की सीध में होने चाहिए।आपकी आंखें हाथों की उंगलियों पर होनी चाहिए। लंबी गहरी सांस लेते हुए आसन को बनाए रखें। सांस छोड़ते हुए धीरे से जमीन पर वापस आएं और आराम करें।

विज्ञापन
4 yoga poses for beginners
- फोटो : pixa
भुजंगासन

अगर आप महिला हैं और दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहती हैं तो इन चार योगासन को रोजाना करें। भुजंगासन करने के लिए सबसे पहले पेट के बल सीधा लेट जाएं। इसके बाद दोनों हाथों को अपने माथे के नीचे टिकाएं। दोनों पैरों के पंजों को साथ रखें। अब माथे को सामने की ओर उठाएं और दोनों बाजुओं को कंधों के समानांतर रखें जिससे शरीर का भार बाजुओं पर पड़ेगा। अब शरीर के अग्रभाग को बाजुओं के सहारे उठाएं। शरीर को स्ट्रेच करें और लंबी सांस लें। कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहने के बाद वापस पेट के बल लेट जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed