फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: अब लोहे के भारी-भरकम सिलेंडर से मिलेगी मुक्ति, लॉन्च हो चुका है यह खास सिलेंडर, जानिए फायदे

Thu, 30 Sep 2021 12:33 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 30 Sep 2021 12:33 PM IST
विज्ञापन
Indane Composite LPG Cylinder price and feature
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दुनिया पहले के मुकाबले अब काफी आगे निकल चुकी है। एक समय था जब महिलाएं चूल्हे में लकड़ी डाल-डालकर और फूंकें मार-मारकर खाना बनाती थीं, लेकिन पिछले कुछ सालों में उन चूल्हों और लकड़ियों की जगह गैस चूल्हों और गैस सिलेंडरों ने ले ली है, जिससे खाना बनाना अब बेहद ही सुविधाजनक हो गया है। हालांकि अब कहा जा रहा है कि भारी-भरकम गैस सिलेंडरों से भी बहुत जल्द मुक्ति मिलने वाली है। दरअसल, फाइबर ग्लास कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर लॉन्च हो चुका है। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसका वजन लोहे के सिलेंडरों के मुकाबले बहुत ही कम होगा और ग्राहकों को यह सिलेंडर कम दाम पर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। आप चाहें तो पुराने गैस सिलेंडर से भी इसे बदल सकते हैं। फाइबर ग्लास से बने इस सिलेंडर को अधिक सुरक्षित माना जा रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में कुछ खास बातें... 

Indane Composite LPG Cylinder price and feature
हेमा मालिनी ने लॉन्च किया कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर - फोटो : Twitter/@ioclupso2

कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर की खासियत

  • फाइबर ग्लास कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर के वजन की अगर बात करें तो यह यह लोहे के सिलेंडर से 50 फीसदी कम वजनदार होगा। इसके अलावा यह सिलेंडर पूरी तरह से पारदर्शी होगा, जिससे आप आसानी से देख सकेंगे कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है। इसमें अलग-अलग रंग के सिलेंडर आपको मिल जाएंगे। 
Indane Composite LPG Cylinder price and feature
कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर - फोटो : Twitter/@IOCL_BIHAR

लोहे के सिलेंडर जहां गैस के साथ 30-31 किलोग्राम के होते हैं, वहीं नया कंपोजिट सिलेंडर का वजन गैस के साथ महज 16 किलोग्राम ही होगा, यानी महिलाएं भी ऐसे सिलेंडर को आसानी से उठा सकेंगी। और सबसे खास बात कि यह सिलेंडर पूरी तरह से जंग प्रतिरोधी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indane Composite LPG Cylinder price and feature
कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर - फोटो : Twitter/@ioclupso2

कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर की कीमत 

  • यह नया कंपोजिट सिलेंडर पांच और 10 किलोग्राम में उपलब्ध होगा और कीमत की अगर बात करें तो गैस सिलेंडर वितरण करने वाली कंपनी इंडेन के मुताबिक, नया कंपोजिट सिलेंडर लेने के लिए ग्राहकों को पांच किलोग्राम वाले सिलेंडर पर 2150 रुपये और 10 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर 3350 रुपये की सिक्योरिटी देनी होगी।
विज्ञापन
Indane Composite LPG Cylinder price and feature
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कहां मिलेगा यह सिलेंडर? 

  • फिलहाल यह नया कंपोजिट सिलेंडर देश के 28 शहरों में उपलब्ध होगा, जिसमें दिल्ली और गुरुग्राम से लेकर फरीदाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, जयपुर, हैदराबाद, पटना, मैसूर, जालंधर, जमशेदपुर, लुधियाना, रायपुर, रांची, अहमदाबाद आदि शामिल हैं। तो आप चाहें तो अपने पुराने भारी-भरकम लोहे वाले सिलेंडर से छुटकारा पा सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed