Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
world book day theme 2020 history william shakespeare death anniversary know reading benefits
{"_id":"5ea12fafaf25760b947010eb","slug":"world-book-day-theme-2020-history-william-shakespeare-death-anniversary-know-reading-benefits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Book Day 2020: हमारी सच्ची साथी हैं किताबें, पढ़ने के हैं कई फायदे, जानें इस दिवस का इतिहास","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
World Book Day 2020: हमारी सच्ची साथी हैं किताबें, पढ़ने के हैं कई फायदे, जानें इस दिवस का इतिहास
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Thu, 23 Apr 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
World Book Day 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सबसे अच्छा मित्र कौन है, इस सवाल पर बड़े-बुजुर्गों और आध्यात्मिक गुरुओं से लेकर शिक्षाविदों तक का जवाब होता है- पुस्तकें। किताबें हमें केवल देती ही हैं, हमसे लेती नहीं। जानकारियां, शिक्षा, ज्ञान, बुद्धि विकसित करने के अलावा यह हमें जीवन जीने का सलीका सिखाती हैं। आदमी को सच्चे मूल्यों में आदमी बनाने में इसकी बड़ी भूमिका होती हैं। आज यानी 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस है और इसलिए हम इसे मनाने के पीछे के इतिहास से लेकर इसके विभिन्न पहलुओं पर बात कर रहे हैं और साथ ही एक शिक्षक, लेखक और पाठक के नजरिए से पुस्तक की प्रासंगिकता भी बता रहे हैं।
2 of 5
सबसे पहले जानते हैं, विश्व पुस्तक दिवस के पीछे के इतिहास के बारे में। दुनिया में पहला विश्व पुस्तक दिवस 23 अप्रैल, 1995 को मनाया गया था। यह तारीख यूनेस्को ने तय की थी। यह विश्व के महान लेखकों को याद करने का दिवस है। विश्वविख्यात लेखक विलियम शेक्सपीयर का निधन साल 1616 में 23 अप्रैल को ही हुआ था, जबकि साल 1926 में स्पेन के विख्यात लेखक मिगेल डे सरवांटिस का भी निधन इसी दिन हुआ था।
3 of 5
गुलाब की जगह बांटी किताबें
23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस मनाने का विचार स्पेन की एक परंपरा से आया, जहां हर साल 23 अप्रैल को 'रोज डे' मनाया जाता है। लोग इस दिन प्यार का इजहार करते हुए एक-दूसरे को गुलाब फूल देते हैं। साल 1926 में जब मिगेल डे सरवांटिस का निधन हुआ तो उनकी याद में लोगों ने गुलाब की जगह किताबें बांटीं। स्पेन में यह परंपरा जारी रही और इस दिन विश्व पुस्तक दिवस मनाने का विचार आया। ब्रिटेन और आयरलैंड में चूंकि 23 अप्रैल को सेंट जॉर्ज दिवस होता है, इसलिए वहां मार्च के पहले गुरुवार को विश्व पुस्तक दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खबरों के मुताबिक, स्पेन में दो दिनों तक रीडिंग मैराथन का आयोजन किया जाता है और समापन समारोह में एक लेखक को प्रतिष्ठित मिगेड डे सरवांटिस पुरस्कार दिया जाता है। वहीं, स्वीडन में शिक्षण संस्थानों में इस दिन लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाती है। दुनिया के अलग-अलग देशों में इस दिन को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। कई जगहों पर संस्थाएं नि:शुल्क किताबें बांटती है।
विज्ञापन
5 of 5
डॉ. प्रकाश उप्रेती, डॉ. रुद्रेश नारायण और प्रो. अरुण भगत(बाएं से दाएं)
- फोटो : Facebook
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी में शिक्षक प्रो. अरुण भगत करते हैं कि लॉकडाउन पीरियड में युवाओं, छात्रों को समय का सदुपयोग करना चाहिए और किताबें पढ़नी चाहिए। पाठ्यपुस्तकों के अलावा राष्ट्रीय और सामाजिक चेतना से जुड़ी पुस्तकें पढ़नी चाहिए। भारत के महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों, दार्शनिकों, साहित्यकारों, चिंतक और विचारकों की जीवनी भी पढ़नी चाहिए। वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंदी के शिक्षक डॉ. प्रकाश उप्रेती और दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के शिक्षक डॉ. रुद्रेश नारायण मिश्रा के मुताबिक किताबों को पढ़ने से ज्यादा उन्हें गुनना चाहिए और किताबों से मिली सीख हमें अपने जीवन में उतारनी चाहिए। पुस्तकें पढ़ने को हमें अपने नियमित कर्म और अभ्यास में शामिल करना चाहिए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।