फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं ममता बनर्जी, जीती हैं ऐसी जिंदगी, बैंक में जमा हैं इतने पैसे

Mon, 13 Sep 2021 11:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 13 Sep 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
west bengal chief minister mamata banerjee lifestyle education detials and total property
ममता बनर्जी की लाइफस्टाइल - फोटो : पीटीआई

राजनीति कहीं की भी हो, लेकिन लोगो का उसमें ध्यान हमेशा ही लगा रहता है, लेकिन बात जब पश्चिम बंगाल की राजनीति की होती है तो लोगों की रूचि थोड़ा ज्यादा बड़ जाती है और इसकी वजह है वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। ममता को राज्य के लोग प्यार से दीदी करके बुलाते हैं। पिछले दस साल से सूबे की सत्ता पर काबिज होने के बाद इसी साल तीसरी बार ममता बनर्जी ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए राज्य की कमान बतौर मुख्यमंत्री के रूप में संभाली। दीदी और बंगाल की सियासत हमेशा ही चर्चा का विषय बने रहते हैं। भले ही लोग पश्चिम बंगाल की सियासत को बेहद करीब से जानते हों, लेकिन अब भी ज्यादातर लोग ममता बनर्जी की लाइफस्टाइल के बारे में नही जानते हैं। ऐसे में अगर आप ममता बनर्जी की पढ़ाई के बारे में और उनकी आम जिदगी के बारे में जानना चाहते हैं? तो आपके लिए ये जगह बिल्कुल सही है। तो चलिए आज हम आपको दीदी के बारे में कई खास बातें बताते है।

west bengal chief minister mamata banerjee lifestyle education detials and total property
ममता बनर्जी की लाइफस्टाइल - फोटो : पीटीआई

बचपन से बटाने लगी थीं मां का हाथ

  • 5 जनवरी 1955 को कोलकाता में जन्मी ममता बनर्जी के जन्म के कुछ साल बाद ही उनके पिता का देहांत हो गया। ऐसे में घर की सारी जिम्मेदारी उनकी मां पर आ गई। आर्थिक तंगी का सामना कर रही मां का सहारा बनने के लिए ममता बनर्जी ने बचपन से ही उनका हाथ बटाना शुरू कर दिया था।
west bengal chief minister mamata banerjee lifestyle education detials and total property
ममता बनर्जी की लाइफस्टाइल - फोटो : ani

इतनी पढ़ी लिखी हैं दीदी

  • बात अगर उनकी पढ़ाई की करें, तो ममता बनर्जी ने एलएलबी तक किया है और वे काफी पढ़ी-लिखी हैं। सबसे पहले उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से एमए की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई भी की। हालांकि, इसके बाद वे राजनतीति से जुड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
west bengal chief minister mamata banerjee lifestyle education detials and total property
ममता बनर्जी की लाइफस्टाइल - फोटो : PTI

खाने में रखती हैं ये खास ध्यान

  • बात ममता बनर्जी की डाइट की करें, तो वे अपने खानपान को लेकर खास ख्याल रखती हैं। अपने खाने में वे तेल और मसालेदार खाने का सेवन नहीं करती हैं। यही नहीं, वे खुद को स्वस्थ और फिट रखने के लिए रोजाना चार-पांच किलोमीटर तक पैदल भी चलती हैं।
विज्ञापन
west bengal chief minister mamata banerjee lifestyle education detials and total property
ममता बनर्जी की लाइफस्टाइल - फोटो : एएनआई

अक्सर नजर आती हैं इस वेशभूषा में

  • ममता बनर्जी अक्सर एकरंगा बॉर्डर वाली सूती साड़ी में नजर आती हैं और साथ में हवाई चप्पल पहना करती हैं। रैलियों से लेकर बड़ी-बड़ी बैठकों में उनकी यही वेशभूषा ज्यादातर नजर आती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed