किचन में काम करते समय ज्यादातर लोगों की कोशिश होती है कि जरूरत की चीजें हाथ के पास रहें। इसी वजह से कई घरों में नमक, हल्दी, मिर्च और दूसरे मसालों के डिब्बे गैस चूल्हे के ठीक पास रखे होते हैं। खाना बनाते समय इससे बार-बार डिब्बे उठाने की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन आपकी यही आदत मसालों की क्वालिटी और किचन की सुरक्षा दोनों के लिए ठीक नहीं है। दरअसल, गैस चूल्हे के आसपास खाना बनाते समय लगातार गर्मी पैदा होती है। इसके अलावा तेल की भाप, धुआं और नमी भी वहां पहुंचती रहती है। अगर मसालों के डिब्बे लंबे समय तक ऐसी जगह रखे रहें तो उनके स्वाद, खुशबू और क्वालिटी पर असर पड़ सकता है।
गैस के पास मसाले रखने की गलती न करें, धीरे-धीरे खराब हो सकती है खाने की क्वालिटी
Not Store Spices: गैस के पास लगातार गर्मी, भाप और तेल के धुएं की वजह से मसालों की खुशबू और स्वाद कम हो सकते हैं। नमी पहुंचने पर उनमें गांठें भी पड़ सकती हैं। इसलिए मसालों को चूल्हे से दूर, सूखी और साफ जगह पर रखना बेहतर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसालों की खुशबू और स्वाद हो सकते हैं कम
पिसे हुए मसालों में मौजूद खुशबू देने वाले नेचुरल ऑयल की गर्मी, रोशनी और हवा के संपर्क में आने पर धीरे-धीरे कम हो सकते हैं। ऐसे में अगर हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर या गरम मसाला गैस के पास रखा है तो समय के साथ उसका स्वाद और खुशबू पहले जैसी नहीं रह सकती।
नमी से पड़ सकती हैं गांठें
किचन में खाना बनाते समय भाप और नमी भी निकलती है। अगर मसाले का डिब्बा ठीक से बंद नहीं है तो नमी उसके अंदर पहुंच सकती है। इससे मसाले में गांठें पड़ सकती हैं और वह जल्दी खराब भी हो सकता है। इसलिए मसालों को सूखी जगह पर रखना बेहतर है।
तेल और धुएं की परत भी जम सकती है
गैस के पास रखे मसालों के डिब्बों पर खाना पकाते समय तेल और धुएं की महीन परत जम सकती है। डिब्बे के बाहर चिपचिपाहट आने लगती है और उस पर धूल भी आसानी से चिपक सकती है। अगर डिब्बा ठीक से बंद नहीं किया गया है तो गंदगी अंदर तक पहुंचने का खतरा भी रहता है।
गैस के बिल्कुल पास रखना सुरक्षा के लिहाज से भी ठीक नहीं
एटीएम से पैसे निकालते समय ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, एक छोटी सी चूक से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
मसालों के पैकेट, पेपर पाउच या प्लास्टिक के कुछ डिब्बों को गैस की फ्लेम के बिल्कुल पास रखना सही नहीं है। इन्हें चूल्हे से थोड़ी दूरी पर रखना चाहिए ताकि गलती से आग या ज्यादा गर्मी के संपर्क में न आएं। खासकर खाना बनाते समय डिब्बे को चूल्हे के किनारे रखने से बचें।
कहां रखें मसाले?
मसालों को गैस के ऊपर या ठीक बगल में रखने के बजाय किसी सूखी, ठंडी और साफ जगह पर रखें। डिब्बे हमेशा अच्छी तरह बंद रखें और गीला चम्मच मसाले में न डालें। इससे मसालों में नमी जाने से भी बचाया जा सकता है।
जो चीजें रोज काम आती हैं, उन्हीं की एक्सपायरी भूल जाते हैं लोग; कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?