आंखें बोलती हैं मौन की भाषा और अगर इनमें हल्के से काजल की भी रेखा खिंच जाए तो इनका सौंदर्य कई गुना बढ़ जाता है। लेकिन हमेशा सिर्फ काजल लगाना भी बोरिंग हो सकता है। आई मेकअप के साथ आप दे सकती हैं आंखों को नया और खूबसूरत लुक। तो चाहे कोई हो ओकेज़न, आंखों को दीजिये मेकओवर। आई मेकअप का यूं कोई सिद्धांत नहीं है। हर कोई अपनी सुविधा के हिसाब से अपनी आंखों को सजा सकता है। लेकिन अगर मेकअप आपकी आंखों के आकार के हिसाब से हो तो आकर्षण और भी बढ़ जाता है। जानिए कैसे अलग अलग आंखों के हिसाब से आई मेकअप करके आप पा सकती हैं हर बार डिफरेंट लुक।
खूबसूरती में लगेगा चार चांद: छह तरह की आंखों के लिए पाइए स्पेशल लुक, कीजिए ऐसा मेकअप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोनोलिड आइज़
इस तरह की आंखें आपने अक्सर जैपनीज़ या भारत में नॉर्थ ईस्ट के लोगों में देखी होंगी। इस तरह की आंखों में क्रीज नहीं होती, इसलिए इन्हें मोनोलिड कहते हैं। इन आँखों के लिए सबसे पहले प्राइमर का उपयोग जरूर करें क्योंकि क्रीज़ न होने से इस तरह की आंखों में स्मज क्रिएट हो सकता है। आईलाइनर और मस्कारा वॉटरप्रूफ चुनें। चाहें तो लाइनर से विंग्स बना सकती हैं। ये आंखों को परफेक्ट लुक देगा। डे पार्टी या लाइट मेकअप के लिए लाइनर से पतली लाइन ही ड्रॉ करें। हां नाइट पार्टी, शादी आदि के लिए थिक लाइन ड्रॉ कर सकती हैं। डार्क शैडो को लैश लाइन के पास लगाएं और फिर ब्लेंड करें। डार्क और लाइट का कॉम्बिनेशन शानदार वर्क करेगा। फेक क्रीज़ के मोह से बचें।
गोल आंखें (राउंड आइज़)
गोल आंखों को थोड़ा और उभारकर दर्शाया जा सकता है। इसके लिए यूज़ करें न्यूट्रल कलर पैलेट। न्यूट्रल कलर का सबसे बड़ा फायदा है कि इसे किसी भी स्किन टोन से मैच किया जा सकता है और रोज लगाया जा सकता है। मस्कारा ऊपर वाली पलकों पर हाइलाइट करें। आईलाइनर का उपयोग वॉटरलाइन (आंखों में निचला हिस्सा जहां काजल लगाते हैं) पर भी कर सकती हैं। इससे आंखों का शेप उभरकर आएगा लेकिन इसके लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी का लाइनर ही चुनें क्योंकि वॉटरलाइन आंख के अंदर का मामला होता है।
डाउनटर्न्ड आइज़
जैसा कि नाम से ही जाहिर है। आंखों की ऊपरी पलक का थोड़ा ज्यादा झुका हुआ होना। यानी वे आंखें जिनमें ऊपरी पलक ज्यादा बड़ी नजर आए। इस तरह की आंखों के लिए थ्री टोन शैडो बहुत अच्छा रहेगा। पहले पूरी आईलिड पर लाइट शैडो लगाएं। फिर मीडियम और उसके बाद डार्क शेड्स ब्लेंड करें। ऊपर वाली आईलैश पर सॉफ्ट आईलाइनर लगाएं और वॉटरलाइन पर ब्राइट आईलाइनर लगाएं। इससे आंखों को ज्यादा खुला दिखाने में मदद मिलेगी। कर्ली और ऊपर उठी हुई पलकें इस तरह की आंखों को बहुत अच्छा लुक देती हैं। इसलिए लैश कर्लर का उपयोग भी अच्छा विकल्प होगा।
आमण्ड आइज़
नैरो और अंडाकार आंखें जो किनारों से पॉइंटेड होती हैं। इस तरह की आंखों पर स्मोकी लुक भी बहुत सूट करता है। इसके लिए वॉटरलाइन पर लाइनर लाइट रखें और निचली पलक के पास भी शैडो का प्रयोग करें ताकि आंखों के आकार को उभारने में मदद मिले। ऊपरी हिस्से पर ब्राइट लाइनर का उपयोग खूबसूरती को और बढ़ा सकता है। पेंसिल या लिक्विड किसी भी चीज का उपयोग करते हुए कैट आइज़ का शेप दें। कोशिश करें कि एक ही तरह के शैडो का उपयोग पूरे ऊपरी हिस्से पर करें। आईलाइनर मार्कर का उपयोग भी किया जा सकता है।