हल्दी में करक्यूमिन नाम का नैचुरल कलर देने वाला तत्व होता है। यही हल्दी को उसका गहरा पीला रंग देता है। जब हल्दी वाला खाना प्लास्टिक के डिब्बे में लंबे समय तक रखा जाता है तो यह रंग डिब्बे की सतह पर जम सकता है। प्लास्टिक की सतह पर हल्की खरोंचें और चिकनाई होने से रंग और ज्यादा नजर आ सकता है। इसी वजह से सिर्फ पानी और साबुन से धोने के बाद भी डिब्बा पूरी तरह सफेद या पारदर्शी नहीं दिखता। खासकर पुराने प्लास्टिक के डिब्बों में यह परेशानी ज्यादा दिखाई देती है। तो आइए जानते हैं।
हल्दी का पीला रंग साबुन से नहीं जा रहा? घर में रखी इस चीज से करें सफाई
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:19 AM IST
सार
Turmeric Stain Plastic Containers: प्लास्टिक के डिब्बे में हल्दी रखने या हल्दी वाली सब्जी डालने के बाद अक्सर पीला रंग चिपक जाता है। साबुन से कई बार धोने के बाद भी डिब्बा पहले जैसा साफ नहीं दिखता। इसकी वजह प्लास्टिक की सतह और हल्दी में मौजूद रंग देने वाले तत्व हैं। कुछ आसान घरेलू तरीकों से इस पीली रंगत को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन