फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rose Day Gift: रोज डे मनाने के लिए नहीं है बजट, तो अपने पार्टनर को दे सकते हैं ये सस्ते गिफ्ट्स

Thu, 06 Feb 2025 05:25 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 06 Feb 2025 05:25 PM IST
सार

Gift Ideas: वैलेंटाइन डे वीक शुरू होते ही लड़कों की जेब पर काफी दबाव पड़ता है और उन्हें पहले से ही सब प्लान कर के चलना पड़ता है, जिसके लिए पैसों की बहुत जरूरत होती है। अगर इस वैलेंटाइन डे पर आपके पास कम पैसे हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं, वो यूनिक गिफ्ट आइडियाज, जिसे आप कम बजट में भी खरीद कर अपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Rose Day If you do not have budget to celebrate Rose Day here are some cheap gifts Ideas details inside
कपल आउटफिट - फोटो : adobe

Rose Day: वैलेंटाइन डे वीक नजदीक है। ऐसे में महिलाएं इस खास दिन की तैयारी जोरों-शोरों से कर रही हैं। वैलेंटाइन डे वीक की शुरुआत रोज डे से होने वाली है।  आमतौर पर इस दिन महिलाएं लाल रंग की ड्रेस पहनकर अपने पार्टनर को सरप्राइज देती हैं, लेकिन इस दिन सबसे अहम होता है कि लड़के अपनी लेडी लव को क्या गिफ्ट देते हैं। वैलेंटाइन डे वीक शुरू होते ही लड़कों की जेब पर काफी दबाव पड़ता है और उन्हें पहले से ही सब प्लान कर के चलना पड़ता है, जिसके लिए पैसों की बहुत जरूरत होती है। अगर इस वैलेंटाइन डे पर आपके पास कम पैसे हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं, वो यूनिक गिफ्ट आइडियाज, जिसे आप कम बजट में भी खरीद कर अपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

Rose Day If you do not have budget to celebrate Rose Day here are some cheap gifts Ideas details inside
लव लेटर - फोटो : Adobe Stock

खुद अपने हाथों से लिखे लव लेटर
आज के जमाने में हर कोई वीडियोज या फिर तस्वीरें लगाकर अपने दिल की बात अपने पार्टनर को बताता है। हालांकि, आज भी लड़कियों को ओल्ड स्कूल प्रपोजल ही पसंद आते हैं। ऐसे में आप अपनी पार्टनर के लिए हाथ से लिखा हुआ कोई इमोशनल नोट लिखकर दे सकते हैं। यह आपकी पार्टनर के लिए एक अनमोल तोहफा भी हो सकता है। इसे खास बनाने के लिए आप कलरफुल स्केच पेन और उनकी फोटो भी लगा सकता हैं। इसके साथ गुलाब का फूल लगाना बिल्कुल भी न भूलें। इसके लिए आपकी जेब पर मात्र 200 से 300 रुपये तक का भार आएगा।

Rose Day If you do not have budget to celebrate Rose Day here are some cheap gifts Ideas details inside
फोटो फ्रेम - फोटो : instagram

हाथों से बना हुआ कार्ड या फिर फोटो फ्रेम
फोटो फ्रेम का जमाना भले ही पुराना हो गया है, लेकिन आप अभी भी इसे रोमांटिक अंदाज में अपने पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं। आप अपनी और अपने पार्टनर की तस्वीर को फ्रेम करके दे सकते हैं। यह तोहफा उनके लिए काफी यादगार बन सकता है।  यह गिफ्ट देखने में भले ही सस्ता हो सकता है, लेकिन इसमें की गई मेहनत आपके पार्टनर को जरूर नजर आएगी। इसके लिए आपको 100-200 रुपये खर्च करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rose Day If you do not have budget to celebrate Rose Day here are some cheap gifts Ideas details inside
की चेन - फोटो : Instagram

कपल ब्रेसलेट या फिर की चेन
रोज डे के दिन वैसे तो मार्केट में कई तरह की चीजें आसानी से उपलब्ध होती हैं, लेकिन कपल ब्रेसलेट उनमें से गिफ्ट करने के लिए सबसे खूबसूरत तोहफा है। अगर आपकी पार्टनर को की चेन का शौक है को आप उन्हें की चेन भी गिफ्ट कर सकते हैं। यही नहीं, आप अपने नाम की कस्टमाइज्ड ब्रेसलेट या फिर की चेन भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल 200 से 300 रुपये खर्च करने होंगे।

विज्ञापन
Rose Day If you do not have budget to celebrate Rose Day here are some cheap gifts Ideas details inside
काॅफी मग - फोटो : Instagram

कॉफी मग

अगर आपकी पार्टनर को कॉफी पीने का शौक है तो आप फोटो कॉफी मग भी गिफ्ट कर सकते हैं। मार्केट में आपको आसानी से 300 रुपये में कस्टमाइज्ड कॉफी मग उपलब्ध हो जाता है। ऐसे में आप इसे ट्राई कर सकते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed