फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जा रहे हैं हिमाचल प्रदेश घूमने, तो इन जगहों पर जरूर जाएं, मन हो जाएगा खुश

Sat, 20 Feb 2021 07:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 20 Feb 2021 07:20 AM IST
विज्ञापन
You can visit these places of Himachal Pradesh
himachal pradesh - फोटो : istock

बच्चों के स्कूल की छुट्टियां हों या फिर दफ्तर के भारी काम से थकान के बाद थोड़े दिन छुट्टियां बिताने की बात हो। सभी लोग पहाड़ों का रुख जरूर करते हैं। किसी को कुदरत के अनोखे नजारे पसंद होते हैं, तो किसी को झरने-नदियां। हर कोई प्रकृति के इन अद्भुत नजारों को देखने से वंचित नहीं रह पाता है। इसलिए हर साल काफी संख्या में लोग पहाड़ों का रुख करते हैं। वहीं, अगर आप हिमाचल जाने का प्लान बना रहे हैं, तो वहां कई ऐसी जगह हैं। जहां आपको जाना चाहिए। तो चलिए हम आपको उन जगहों के बारे में बताते हैं, जिससे आपका मन काफी खुश हो सकता है।

You can visit these places of Himachal Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

रक्षम गांव

  • हम शहरों में रहते हैं, और समय बिताने के लिए पहाड़ों पर जाते हैं। हमारी कोशिश रहती है कि हमें गांव, वहां का रहन-सहन आदि देखने को मिले। अगर आप भी ये इच्छा रखते हैं तो आप हिमाचल के किन्नौर जिले में स्थित रक्षम गांव जा सकते हैं। यहां लगभग 800 लोग रहते हैं, जो सभी बनजारे हैं। यहां मां काली और भगवान शिव का मंदिर भी है। यहां लोग खेती का काम करने के साथ ही गाय और भेड़ों का पालन पोषण करते हैं। आप यहां जाकर प्रकृति की सुंदरता के साथ ही गांव का जीवन जी सकते हैं।
You can visit these places of Himachal Pradesh
bijli mahadev - फोटो : istock

बिजली महादेव

  • शिमला के कुल्लू में स्थित बिजली महादेव भी आप जा सकते हैं। ये मंदिर कुल्लू से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां कि पहाड़ियां और प्रकृति के अद्भुत नजारे हर किसी को हैरान करते हैं। इस मंदिर में भगवान शिव का शिविलंग है। बरसात के मौसम में कई मर्तबा जब बिजली गिरती है, तो ये शिवलिंग उससे कई बार विखंडित हो चुका है। हालांकि, मंदिर के पुजारी इन्हें मक्खन और सत्तू की मदद से जोड़ देते हैं। अगर आपको शांति वाली जगह पसंद हैं, तो आपके लिए ये जगह बिल्कुल सही हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
You can visit these places of Himachal Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

चांशल दर्रे

  • आप चांशल दर्रे पर भी जा सकते हैं, लेकिन ये बाकी जगहों की तरह नहीं है। यहां आप घूमने जा सकते हैं, लेकिन यहां आप रात में नहीं रुक सकते। यहां रहने के लिए सिर्फ एक ही अतिथि गृह है, इसलिए आपको पहले से इसकी बुकिंग करवानी पड़ती है। कुछ साल पहले तक लोगों को इस जगह के बारे में नहीं पता था, लेकिन अब यहां लोग काफी संख्या में आते हैं। इस चांशल दर्रे के पास क्वार और डोरडरा गांव है, जहां पर आदिवासी रहते हैं। यहां आप घूमने के साथ ही रात में रूक भी सकते हैं।
विज्ञापन
You can visit these places of Himachal Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

नारंकडा

  • आप अगर हिमाचल गए हैं, तो आप नारकंडा भी जा सकते हैं। शिमला से इसकी दूरी लगभग 60 किलोमीटर है। ये जगह ऊची पहाड़ी पर स्थित है, जहां हर साल भारी बर्फबारी पड़ती है। साथ ही यहां पर कई एडेंवचर भी होते हैं। यहां आपको प्रकृति के कई शानदार नजारे देखने को मिल सकते हैं। यहां आप रात में कैंप, होम स्टे (घर की तरह रहन-सहन) में रूक सकते हैं। यहां रात का दृश्य काफी शानदार होता है। हर साल यहां काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं, और यहां अपनी छुट्टियां बिताते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed