उत्तर-पूर्व भारत के राज्यों में कई ऐसी जगहें हैं, जो बेहद ही खूबसूरत हैं और घूमने के लिहाज से बहुत अच्छी हैं। मिजोरम की राजधानी आइजोल ऐसी ही खूबसूरत जगहों में से एक है। समुद्र तल से 1132 मीटर ऊपर स्थित यह शहर खूबसूरत पहाड़ियों और घाटियों से घिरा हुआ है। खूबसूरत वादियों की वजह से ही इस शहर को 'लैंड ऑफ हाइलैंडर्स' भी कहा जाता है। यहाँ बहने वाली तलौंग नदी तो आइजोल की सुंदरता को और भी बढ़ा देती है। यहां कई घूमने वाली खूबसूरत जगहें हैं। आइए जानते हैं आइजोल के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में...
{"_id":"602fa7f18ebc3ee976315ba7","slug":"best-and-beautiful-tourist-places-to-visit-in-aizawl-mizoram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खूबसूरत पहाड़ियों और घाटियों से घिरा हुआ है यह शहर, यहां की प्राकृतिक सुंदरता करती है आकर्षित","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
खूबसूरत पहाड़ियों और घाटियों से घिरा हुआ है यह शहर, यहां की प्राकृतिक सुंदरता करती है आकर्षित
Fri, 19 Feb 2021 05:50 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 19 Feb 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
आइजोल का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Instagram/_aizawl
सोलोमन मंदिर, आइजोल
- फोटो : Facebook/Kuki Hills
सोलोमन मंदिर
- आइजोल की पश्चिमी सीमाओं पर स्थित यह मंदिर सफेद संगमरमर से बना हुआ है और यह पूरी तरह से हरियाली से घिरा हुआ है। इसे मिजोरम के मुख्य और सबसे बड़े मंदिरों में से एक माना जाता है, जो करीब तीन हजार वर्ग मीटर में फैला हुआ है। यह मंदिर इतना बड़ा है कि यहां के मुख्य हॉल में एक बार में दो हजार के करीब लोग बैठ सकते हैं।
मिजोरम राज्य संग्रहालय में रखी वस्तुएं
- फोटो : Facebook/Hidden Beauty Of India
मिजोरम राज्य संग्रहालय
- अगर आपको मिजोरम की समृद्ध संस्कृति से रूबरू होना है, तो आइजोल में स्थित मिजोरम राज्य संग्रहालय जरूर जाएं। यहां मौजूद प्रत्येक वस्तु राज्य की जातीय पृष्ठभूमि के बारे में बताती है। इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों के बीच यह संग्रहालय बहुत लोकप्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रुंग्डिल झील, आइजोल
- फोटो : Facebook/The NRD
रुंग्डिल झील
- आइजोल के सुंगपुइलोन गांव से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह एक शानदार झील है, जो काफी दूर तक फैली हुई है। यह झील अपनी प्राकृतिक सुंदरता से यहां आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करती है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक बेहतरीन जगह है।
विज्ञापन
रिएक गांव, आइजोल
- फोटो : Instagram/rkdiscoveringindia
रिएक गांव
- आइजोल के पश्चिम में करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह एक छोटा सा गांव जरूर है, लेकिन यह मिजोरम का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां आपको एक से बढ़कर एक शानदार चट्टानें देखने को मिल जाएंगी, जो गुफाओं और प्राकृतिक जंगलों से सुसज्जित हैं। यहां आने के बाद आपको ऐसा लगेगा, जैसे आप धरती पर हैं ही नहीं।