मोटापा एक आम समस्या है। आजकल के खानपान और जीवनशैली में शरीर पर काबू रख पाना काफी मुश्किल है। दिन भर ऑफिस में बैठे-बैठे कमर और पेट के पास अतिरिक्त चर्बी जम जाती है। जो देखने में खराब लगता है। हर कोई मोटापा कम करना चाहता है और इसके लिए कई तरह के उपाय भी करता है। मोटापा कम करने का सबसे आसान उपाय है- योगासन। हम आपको बता रहे हैं दो ऐसे खास आसनों के बारे में, जिसके जरिए आपका मोटापा आसानी से कम हो जाएगा।
मोटापा कम करना है तो अपनाएं ये 2 आसन, पहले ही दिन से फर्क महसूस करेंगे
तितली आसन
तितली आसन बेहद ही सरल आसन है। यह आसन शरीर को सही आकार देता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से आपका शरीर तनाव मुक्त भी रहता है।
- सबसे पहले अपने पैरों को फैलाकर सीधे बैठ जाएं। अब अपने दोनों पैरों को अंदर की ओर मोड़ लें।
- ध्यान रहे कि आपके दोनों तलवे एक-दूसरे को छूने चाहिए। अब अपने दोनों हाथों से अपने दोनों पैरों को पकड़ लें। अब इस अवस्था में लंबी गहरी सांस लें।
- इसके बाद सांस छोड़ते हुए अपने घुटनों और जांघो को जमीन की तरफ दबाएं। अब तितली के पंखों की तरह अपने पैरों को ऊपर-नीचे हिलाने की कोशिश करें।
- धीरे-धीरे करके अपनी गति बढ़ाते जाएं। इस पूरी प्रक्रिया में सांस लेते रहें।
धनुरासन
धनुरासन शरीर के सही आकार के लिए बहुत फायदेमंद है। इस आसन को करने के लिए पूरे शरीर का इस्तेमाल किया जाता है।
- धनुरासन करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।
- ध्यान रखें कि आपके पैरों को कुछ दूरी पर रखें और दोनों हाथो को सीधा रखें।
- अब अपने घुटनों को मोड़कर कमर के पास ले जाएं और अपने तलवों को दोनों हाथों से पकड़ें।
- अब सांस लेते हुए अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं।
- अब अपने पैरों को आगे की ओर खीचें। अब अपना संतुलन बनाते हुए सामने देखें।
- इस आसन को करने के लिए थोड़े अभ्यास की जरूरत है इसलिए धीरे-धीरे इसका अभ्यास करें।
- 15-20 सेकेंड बाद सांस छोड़ते हुए अपने पैर और छाती को धीरे-धीरे जमीन की ओर लाएं।