World Children's day International : बच्चों को घूमना बहुत पसंद होता है। अधिकतर बच्चे अक्सर ही अपने माता पिता से घुमाने ले जाने की इच्छा जाहिर करते हैं। सर्दियों का मौसम है। इस मौसम में घूमने का मजा दोगुना हो सकता है। क्रिसमस और नया साल भी आने वाला है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे को लेकर किसी सफर की योजना बना रहे हैं तो सबसे पहले ये तय कर लीजिए कि क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाना कहां सबसे मजेदार होगा। भारत में भी क्रिसमस और नए साल का सेलिब्रेशन होता है, लेकिन अगर बच्चा विदेश यात्रा पर जाने की जिद कर रहा है तो आप उन्हें ऐसी जगहों पर ले जा सकते हैं जहां बच्चों को बहुत आनंद मिलेगा। कम बजट में बच्चों के लिए विदेश की सैर के लिए यहां आपको कुछ देशों को विकल्प दिया जा रहा है। सर्दियों की छुट्टियों में बच्चों को इन देशों की सैर कम पैसों में करा सकते हैं।
World Children's Day: बच्चों संग विदेश यात्रा का बना रहे प्लान, तो इन देशों के पर्यटन स्थल आएंगे बहुत पसंद
सिंगापुर
बच्चों को सर्दियों में सिंगापुर की सैर कराने ले जा सकते हैं। सिंगापुर में बहुत सारी प्रसिद्ध और बजट फ्रेंडली जगहें हैं, जो परिवार के सभी लोगों को पसंद आएंगी। भारत से यात्रा करने के लिए सिंगापुर सबसे सस्ते देशों में से एक है। यहां एक दिन रहने का खर्च लगभग 1700 रुपये हो सकता है। सिंगापुर में आप मरीना बे, सेंटोसा द्वीप, यूनिवर्सल, स्टूडियो, चाइना टाउन, बाॅटनिकल गार्डन, हेलिक्स ब्रिज, 1000 लाइट्स का मंदिर, आर्केड गार्डन और सिविलियन वाॅर मेमोरियल घूम सकते हैं।
संयुक्त अरब अमीरात
हर साल भारत से यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां का खर्च अन्य विदेशी पर्यटक स्थलों से कम है। संयुक्त अरब अमीरात दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से है। यहां की पांरपरिक बाजारें, शानदार विशाल माॅल, भव्य वास्तुकला, थीम पार्क सब कुछ बच्चों का मन मोह लेगा। बुर्ज खलीफा, फेरारी वर्ल्ड, दुबई, शारजाह, अबू धाबी आदि को भी घूम सकते हैं।
वियतनाम
बच्चों को लेकर आप दक्षिण पूर्वी एशिया में स्थित वियतनाम की सैर पर जा सकते हैं। वियतनाम अपनी प्राकृतिक सुंदरता और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के कारण बहुत प्रसिद्ध है। यहां घूमने के लिए आपकी जेब पर भी ज्यादा बोझ नहीं आएगा। वियतनाम में हनोई, हो ची मिन्ह सिटी, सापा, मेकांग डेल्टा समेत कई दार्शनिक स्थल हैं।
मलेशिया
विदेश यात्रा के लिए मलेशिया काफी किफायती जगह है। मलेशिया का आर्किटेक्चर, जंगल, बाजार बहुत शानदार हैं। यहां आप कुआलांलुंपुर, मलक्का समेत कई दार्शनिक स्थल घूम सकते हैं।