फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Travel In Winter: सर्दियों में बना रहे घूमने की योजना तो रखें इन बातों का ध्यान

Fri, 18 Nov 2022 05:07 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 18 Nov 2022 05:07 PM IST
विज्ञापन
Winter Travel Tips: Four Things to Keep Before Travelling During Winter Season
winter travel - फोटो : istock
सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग घूमने की योजना बनाते हैं। नवंबर से ही हिल स्टेशन से लेकर टूरिस्ट वाली जगहों पर पर्यटक पहुंचने लगते हैं। सर्दियों का मौसम जहां घूमने के लिए मुफीद होता है। तो वहीं पहाडों पर गिरने वाली बर्फ सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। वहीं विंटर वेकेशन और त्योहारों की वजह से बच्चों से लेकर बड़ों तक को छुट्टियां आसानी से मिल जाती हैं। अगर आप भी इन सर्दियों के मौसम में घूमने की योजना बना रहे हैं। तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। खासतौर पर पैकिंग के वक्त क्या लेकर जाएं, जिससे कि किसी मुश्किल का सामना ना करना पड़े। तो चलिए जानें कौन सी चीजों को अपने साथ लेकर जाएं।
Winter Travel Tips: Four Things to Keep Before Travelling During Winter Season
सर्दी जुकाम - फोटो : Istock
मेडिकल किट है जरूरी

ट्रैवेलिंग के वक्त अपने साथ मेडिकल किट रखना बेहद जरूरी होता है। जिससे कि तबीयत खराब होने या चोट लगने पर प्राथमिक उपचार आपके पास वक्त रहते मौजूद हो। सर्दियों के मौसम में अगर आप घूमने जा रहे हैं तो कफ सीरप, एंटीबायोटिक्स और फ्लू की दवा अपने साथ जरूर रखें। साथ ही महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन या टैंपून भी साथ रखना चाहिए। 

Winter Travel Tips: Four Things to Keep Before Travelling During Winter Season
Winter - फोटो : Pixabay
स्कार्फ और टोपियां

सर्दियों में कभी भी सर्द हवाएं आपको परेशान कर सकती हैं। इसलिए जब भी यात्रा के लिए निकलें तो स्कार्फ और गर्म टोपियां साथ रखें। कान को ढंकने से आप ठंड लगने से भी बचे रहेंगे और घूमने का पूरा मजा ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Travel Tips: Four Things to Keep Before Travelling During Winter Season
sunglasses - फोटो : istock
सनग्लासेज

अगर आप ऊंचे पहाड़ी इलाकों पर घूमने और ट्रैकिंग जैसी योजना कर घर से निकले हैं। तो साथ में सनग्लासेज भी रखें। ये सुनने में अजीब लग सकता है। लेकिन ऊंचे पहाड़ी इलाकों पर अल्ट्रा वॉयलेट किरणें आंखों पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं। इसलिए धूप के चश्मे अपने साथ रखें।

विज्ञापन
Winter Travel Tips: Four Things to Keep Before Travelling During Winter Season
travel - फोटो : istock
जूते

सर्दियों में सैर के लिए निकलें तो अच्छी क्वालिटी के जूतों पर जरूर पैसे खर्च करें। जो आपके पैरों को आराम दे, गर्म रखे और जमीन पर पकड़ अच्छी रखता हो। जिससे कि पहाड़ी और बर्फीले इलाकों में फिसलन होने पर आप किसी दुर्घटना का शिकार ना हों।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed