फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Children's Day: बच्चों संग विदेश यात्रा का बना रहे प्लान, तो इन देशों के पर्यटन स्थल आएंगे बहुत पसंद

Sun, 20 Nov 2022 12:58 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 20 Nov 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
World Children's day International Travel Destinations For Kids Abroad Travel Places know Details in Hindi
बच्चों के लिए विदेश यात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

World Children's day International : बच्चों को घूमना बहुत पसंद होता है। अधिकतर बच्चे अक्सर ही अपने माता पिता से घुमाने ले जाने की इच्छा जाहिर करते हैं। सर्दियों का मौसम है। इस मौसम में घूमने का मजा दोगुना हो सकता है। क्रिसमस और नया साल भी आने वाला है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे को लेकर किसी सफर की योजना बना रहे हैं तो सबसे पहले ये तय कर लीजिए कि क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाना कहां सबसे मजेदार होगा। भारत में भी क्रिसमस और नए साल का सेलिब्रेशन होता है, लेकिन अगर बच्चा विदेश यात्रा पर जाने की जिद कर रहा है तो आप उन्हें ऐसी जगहों पर ले जा सकते हैं जहां बच्चों को बहुत आनंद मिलेगा। कम बजट में बच्चों के लिए विदेश की सैर के लिए यहां आपको कुछ देशों को विकल्प दिया जा रहा है। सर्दियों की छुट्टियों में बच्चों को इन देशों की सैर कम पैसों में करा सकते हैं।

 

World Children's day International Travel Destinations For Kids Abroad Travel Places know Details in Hindi
Sri Mariamman Temple, Singapore - फोटो : Twitter@CirculoArq

सिंगापुर

बच्चों को सर्दियों में सिंगापुर की सैर कराने ले जा सकते हैं। सिंगापुर में बहुत सारी प्रसिद्ध और बजट फ्रेंडली जगहें हैं, जो परिवार के सभी लोगों को पसंद आएंगी। भारत से यात्रा करने के लिए सिंगापुर सबसे सस्ते देशों में से एक है। यहां एक दिन रहने का खर्च लगभग 1700 रुपये हो सकता है। सिंगापुर में आप मरीना बे, सेंटोसा द्वीप, यूनिवर्सल, स्टूडियो, चाइना टाउन, बाॅटनिकल गार्डन, हेलिक्स ब्रिज, 1000 लाइट्स का मंदिर, आर्केड गार्डन और सिविलियन वाॅर मेमोरियल घूम सकते हैं।

World Children's day International Travel Destinations For Kids Abroad Travel Places know Details in Hindi
दुबई - फोटो : Pixabay

संयुक्त अरब अमीरात

हर साल भारत से यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां का खर्च अन्य विदेशी पर्यटक स्थलों से कम है। संयुक्त अरब अमीरात दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से है। यहां की पांरपरिक बाजारें, शानदार विशाल माॅल, भव्य वास्तुकला, थीम पार्क सब कुछ बच्चों का मन मोह लेगा। बुर्ज खलीफा, फेरारी वर्ल्ड, दुबई, शारजाह, अबू धाबी आदि को भी घूम सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Children's day International Travel Destinations For Kids Abroad Travel Places know Details in Hindi
वियतनाम का खूबसूरत हनोई शहर - फोटो : iStock

वियतनाम

बच्चों को लेकर आप दक्षिण पूर्वी एशिया में स्थित वियतनाम की सैर पर जा सकते हैं। वियतनाम अपनी प्राकृतिक सुंदरता और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के कारण बहुत प्रसिद्ध है। यहां घूमने के लिए आपकी जेब पर भी ज्यादा बोझ नहीं आएगा। वियतनाम में हनोई, हो ची मिन्ह सिटी, सापा, मेकांग डेल्टा समेत कई दार्शनिक स्थल हैं।

विज्ञापन
World Children's day International Travel Destinations For Kids Abroad Travel Places know Details in Hindi
मलेशिया - फोटो : pixabay

मलेशिया

विदेश यात्रा के लिए मलेशिया काफी किफायती जगह है। मलेशिया का आर्किटेक्चर, जंगल, बाजार बहुत शानदार हैं। यहां आप कुआलांलुंपुर, मलक्का समेत कई दार्शनिक स्थल घूम सकते हैं। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed