गर्मी का मौसम अपने चरम पर है और ऐसी चिलचिलाती धूप में घर से बाहर निकलने का मन नहीं करता। इस वीकेंड पर दोस्तों संग आप गर्मी से राहत पाने के लिए कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो वॉटर पार्क आपके लिए एक बढ़िया जगह हो सकती है। अगर आप भी किसी ऐसी जगह जाने का मन बना रहें है तो दिल्ली के नजदीक गुरुग्राम में बहुत सारे वॉटर पार्क है जो इस गर्मी आपको राहत देंगे।
वाइल्ड वॉटर पार्क
देश के पहले वॉटर पार्क रिजॉर्ट के रुप में मशहूर ये पार्क गुरुग्राम के सेक्टर 78 में हैं। इस वॉटर पार्क में एंट्री फीस 400 रु. और बच्चों की फीस 300 रु. है। यहां की खासियत टॉरनेडो, पेंडुलम, बिलियार्ड, डिस्कोथिक है। तो सोच क्या रहे हैं जल्दी दोस्तों से बात कर करें प्लान।
3 of 5
water park
- फोटो : Aapno Ghar
अपनो घर वॉटर पार्क
गुरुग्राम के सेक्टर 77 में बने इस वॉटर पार्क में आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौजमस्ती करने जा सकते हैं। 400 रु. प्रति व्यक्ति एंट्री फीस के साथ यहां सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक जाया जा सकता है। ये वॉटर पार्क सोमवार से रविवार तक खुला रहता है।
4 of 5
water park
- फोटो : facebook
ओएस्टर वॉटर पार्क
गुरुग्राम के सेक्टर 29 में बनें इस वॉटर पार्क की एंट्री फीस 1300 रुपए प्रति व्यक्ति है। बहुत सारी स्लाइड्स से लेकर यहां खाने के भी बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं। लीजर वैली रोड पर बने इस वॉटर पार्क में सप्ताह के सातों दिन जाया जा सकता है।
5 of 5
water park
- फोटो : Fun N Food
फन एंड फूड वॉटर पार्क
दिल्ली गुरुग्राम रोड पर बने इस पार्क में भी आप एक बार जरुर जाएं। खाने पीने की बहुत सारी चींजों के साथ यहां आपके मनोरंजन के सामान की भी कमी नही है। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहने वाले इस पार्क में 2000 रुपए दो लोगों की फीस है।