फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में वीकेंड में घूमें ये 5 जगहें, खरीद लाएं सस्ती जींस

Sat, 22 Jun 2019 04:11 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 22 Jun 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
delhi's best weekend destination and budget jeans places
SHOPPING

अगर आप वीकेंड में दिल्ली एक्सप्लोर करना चाहते हैं और खरीददारी के साथ ही बेहतरीन जायके का भी लुत्फ उठाना चाहते हैं तो हम आपको ऐसे ही कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आप सस्ते में शॉपिंग कर सकते हैं। ये ऐसी मार्केट्स हैं जहां आपको बेहद सस्ते में बड़े से बड़े ब्रांड की ही तरह जींस मिल जाएगी। आइए जीन्स की सस्ती मार्केट्स के बारे में जानते हैं..


 

delhi's best weekend destination and budget jeans places
shopping - फोटो : file photo

मोहन सिंह प्लेस, सीपी
कनाट प्लेस का मोहन सिंह मार्केट शॉपिंग करने वालों से भरा रहता है। कॉलेज गोइंग से लेकर दूसरे राज्यों से दिल्ली की सैर करने आए पर्यटक यहां से खरीददारी करना नहीं भूलते हैं। यह युवाओं की सबसे प्रिय मार्केट है। इस मार्केट में आपको सस्ते में ब्रांडेड जींस आसानी से मिल जाएगी बस इसके लिए आपको सही से मोलभाव करना आना चाहिए। कनाट प्लेस में आपको जारा की जींस 500 रुपए से लेकर 800 रुपए के बीच आसानी से मिल जाएगी। यह ऑरिजन जारा की जींस नहीं बल्कि कस्टम की गई जारा की जींस होगी जो कि एकदम ऑरिजनल ही लगेगी।

delhi's best weekend destination and budget jeans places
shopping - फोटो : social media
टैंक रोड, करोल बाग
करोल बाग का टैंक रोड एशिया की सबसे बड़ी जींस मार्केट है। यहां आपको थोक के भाव जींस मिलेगी। देशभर के दुकानदार यहां थोक के भाव जींस खरीदने के लिए आते हैं। यहां आपको आसानी से 300 रुपए से लेकर 400 रुपए के बीच बेहतरीन और ब्रांडेड जींस मिल जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi's best weekend destination and budget jeans places
shopping - फोटो : social media
तुगलकाबाद एक्सटेंशन
तुगलकाबाद में कपड़ों को स्टिच करने वाली कई फैक्टरियां हैं। यहां स्थित कई फैक्टरियां तो बड़े-बड़े ब्रांड के लिए क्लोथिंग मैटिरियल भी बनाती हैं। इनमें टॉमी हिलफिगर, जारा, जीएपी आदि शामिल है। अगर आपको सस्ते में जींस खरीदनी है तो आप इस मार्केट में जा सकते हैं। 

 
विज्ञापन
delhi's best weekend destination and budget jeans places
lehenga shopping - फोटो : facebook
महिपालपुर
महिपालपुर में कई ब्रांड्स के आउटलेट हैं। यहां आपको ब्रांडेड जींस फैक्ट्री प्राइस पर मिल जाएगी। इसके अलावा यहां हर वक्त बड़े-बड़े ब्रांड की जींस पर सेल लगी रहती है। कई बार तो यह सेल 50 से 60 फीसदी तक की होती है। अगर आप सस्ते में ब्रांडेड जींस खरीदना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed