फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के पहले सहेलियों संग करनी है मस्ती तो भारत की इन जगहों की बनाएं यादगार ट्रिप

Wed, 28 Aug 2019 05:19 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 28 Aug 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
visiting six amazing places with girl gang in india

लड़कियों को अकेले कहीं सैर करने की इजाजत नहीं होती है। अगर वो कहीं जाना भी चाहें तो सब यहीं कहते हैं कि शादी के बाद पति के साथ जाना या फिर परिवार के साथ ही घूमना सही होगा। लेकिन जो बात सहेलियों के साथ सैर की है वो किसी और के साथ कहां। तो अगर आपकी भी शादी होने वाली है तो एक बार अपनी सारी सहेलियों के साथ निकल पड़िए किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर क्योंकि ये मौका जिंदगी में दोबारा नहीं मिलेगा। तो आइए बताते हैं उन सुंदर जगहों के बारे में जहां आपको जरूर जाना चाहिए।


 
visiting six amazing places with girl gang in india
- फोटो : pixa
गोवा नहीं इस बार जाएं अंडमान के बीच पर

समुद्र के किनारे अगर बीच का ख्याल आता है तो सबसे पहले जो नाम याद आता है वो गोवा है। लेकिन गोवा के भीड़ भरे बीच पर जाने से अच्छा है कि आप अंडमान के राधानगर बीच पर जाएं। जंगल जैसी शांति और बहुत ही कम सैलानियों के होने से आप यहां पर जी भरकर मस्ती कर सकती हैं। तो सोच क्या रही हैं अभी से तैयारी शुरु कर दीजिए घूमने की।


 
visiting six amazing places with girl gang in india
- फोटो : pixa
सिक्किम और पूर्वी भारत की सैर 

भारत के सेवन सिस्टर के नाम से मशहूर इन उत्तरी-पूर्वी राज्यों के नजारे बहुत ही अद्भुत और आकर्षक हैं। सबसे बड़ी बात की यहां की यात्रा करने में आपको कोई खतरा भी नहीं हैं क्योंकि यहां पर रहने वाले लोग बहुत ही अच्छे होते हैं। तो अगर आप सारी सहेलियों के साथ किसी यादगार ट्रिप की तलाश में हैं तो सिलीगुड़ी, शिलांग, गंगटोक जैसी जगहें आपके लिए बिल्कुल सही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
visiting six amazing places with girl gang in india
travel - फोटो : pixa
यादगार रोडट्रिप

जीवन में एक यात्रा तो ऐसी होनी ही चाहिए जो कभी न भूलने वाली हो और अगर ये सैर अपनी बचपन की सहेलियों के साथ हो तब तो कहना ही क्या। तो अगर आप ऐसी ही किसी यादगार लम्हें की तलाश में हैं तो सहयाद्री पर्वतमाला की रोडट्रिप पर जरूर जाएं। महाराष्ट्र से कन्याकुमारी तक तो हिन्द महासागर भी नजर आएगा। तो इन पश्चिमी घाटों की यात्रा आपके लिए अकल्पनीय रहेगी।


 
विज्ञापन
visiting six amazing places with girl gang in india
- फोटो : pixa
मध्य प्रदेश की सैर 

अगर आपको ऐतिहासिक इमारतों से लगाव है तो अपनी सहेलियों के साथ मध्य प्रदेश के खूबसूरत शहर ओरछा, अमरकंटक, खजुराहो, ग्वालियर जा सकती हैं। यहां पर बनी ज्यादातर इमारतें खंडहर हो गई हैं लेकिन फिर भी यहां का आकर्षण ही कुछ और है। तो बस देर किस बात की सहेलियों को इकट्ठा करिए और निकल पड़िए मध्य प्रदेश की सैर के लिए।




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed