फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूरे साल बंद रहता है ये मंदिर, सिर्फ 12 घंटे के लिए खुलते हैं कपाट, आप भी करें दर्शन

Sat, 19 Feb 2022 03:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 19 Feb 2022 03:51 PM IST
विज्ञापन
Visit Uttarakhand Bansi Narayan Mandir Remains Closed Whole Year Opens only For 12 Hours on Rakshabandhan
बंशीनारायण मंदिर - फोटो : facebook/balaji.gupta.92

अगर आप देश की ऐसी जगहों को घूमना चाहते हैं जो अपने आप में ही अद्भुत हैं तो भारत के मंदिरों से बेहतर कुछ नहीं होगा। यहां के मंदिरों की कहानियां, उनकी संरचना, मंदिरों से जुड़े चमत्कार आपको रोमांचक सफर का पूरा आनंद देंगे। ऐसे रोमांचक और अद्भुत सफर पर निकलने से पहले आपको पता होना चाहिए कि जाना कहां है और कब जाना है? देवभूमि उत्तराखंड में आपको ऐसे कई अद्भुत कहानियों और चमत्कारी मंदिरों के बारे में जानने को मिलेगा। सुंदर पहाड़ों के बीच बसे इन मंदिरों में एक मंदिर ऐसा भी है जो साल भर बंद रहता है। यह मंदिर साल में एक दिन खास मौके पर सिर्फ 12 घंटे के लिए भक्तों के लिए खोला जाता है। तो अगर आपको साल भर बंद रहने वाले इस मंदिर के बारे में जानना है और इसके दर्शन करने हैं तो इस रोमांचक सफर के बारे में जान लीजिए।

Visit Uttarakhand Bansi Narayan Mandir Remains Closed Whole Year Opens only For 12 Hours on Rakshabandhan
बंशीनारायण मंदिर - फोटो : facebook/balaji.gupta.92

चमोली में स्थित मंदिर 364 दिन बंद रहता है  

उत्तराखंड के चमोली में बंशी नारायण मंदिर स्थित है। यह मंदिर काफी लोकप्रिय है। भक्त साल भर इस मंदिर के दर्शन नहीं कर पाते, क्योंकि यह पूरे साल बंद रहता है। हालांकि मंदिर के कपाट खास दिन पर सिर्फ 12 घंटों के लिए खोले जाते हैं। जिस दिन मंदिर के कपाट खुलते हैं, श्रद्धालुओं की भीड़ लग जाती है। लोग यहां इस दिन पूजा अर्चना करते हैं और भगवान बंशी नारायण का आशीर्वाद लेते हैं।

Visit Uttarakhand Bansi Narayan Mandir Remains Closed Whole Year Opens only For 12 Hours on Rakshabandhan
बंशीनारायण मंदिर - फोटो : facebook/balaji.gupta.92

कब खुलते हैं बंशी नारायण मंदिर के कपाट?

चमोली स्थित बंशी नारायण मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए सिर्फ रक्षाबंधन के दिन के लिए खुलते हैं। इस दिन जब तक सूर्य की रोशनी रहती है, तब तक मंदिर खुला रहता है। सूर्यास्त होने पर मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। सुबह से ही दूर दराज से श्रद्धालु मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचने लगते हैं और बेसब्री से कपाट खुलने का इंतजार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Visit Uttarakhand Bansi Narayan Mandir Remains Closed Whole Year Opens only For 12 Hours on Rakshabandhan
बंशीनारायण मंदिर - फोटो : facebook/balaji.gupta.92

बंशी नारायण मंदिर से जुड़ी कथा

यह मंदिर भगवान विष्णु का है। माना जाता है कि विष्णु अपने वामन अवतार से मुक्ति के बाद सबसे पहले इसी स्थान पर आए थे। तब देव ऋषि नारद ने भगवान नारायण की यहां पूजा अर्चना की थी। इसलिए मान्यता है कि मात्र एक दिन के लिए मनुष्यों को भगवान के दर्शन के लिए मंदिर को खोला जाता है।

विज्ञापन
Visit Uttarakhand Bansi Narayan Mandir Remains Closed Whole Year Opens only For 12 Hours on Rakshabandhan
बंशीनारायण मंदिर - फोटो : amar ujala

रक्षाबंधन पर ही क्यों खुलता है मंदिर?

एक कथा रक्षाबंधन से जुड़ी है। एक बार राजा बलि ने भगवान विष्णु से उनका द्वारपाल बनने का आग्रह किया था। भगवान ने आग्रह मान लिया और वह राजा बलि संग पाताल तक चले गए। कई दिनों तक जब माता लक्ष्मी को जब भगवान विष्णु कहीं नहीं मिले तो उन्होंने नारद जी के कहने पर श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन राजा बलि को रक्षा सूत्र बांधकर भगवान विष्णु को मुक्त करने का आग्रह किया। जिसके बाद राजा बलि विष्णु जी के साथ इसी स्थान पर माता लक्ष्मी से मिले थे।

माना जाता है कि बाद में इस जगह पर पांडवों ने मंदिर का निर्माण कराया। रक्षाबंधन के दिन मंदिर आने वाली महिलाएं भगवान वंशीनारायण को राखी बांधती हैं। इस मंदिर के पास दुर्लभ प्रजाति के फूल और पेड़ देखने को मिलते हैं। यहां का नजारा मनमोहक होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed