फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Week 2025: मनाना है प्यार का सप्ताह, वैलेंटाइन वीक के हर दिन पार्टनर संग इन जगहों की करें सैर

Fri, 07 Feb 2025 08:24 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 07 Feb 2025 08:24 AM IST
सार

यहां वैलेंटाइन वीक के हर दिन को यादगार बनाने के लिए हफ्ते भर के परफेक्ट डेस्टिनेशन का विकल्प दिया जा रहा है। इन जगहों पर अपने साथी के साथ जा सकते हैं और रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं। 

विज्ञापन
Valentine Week 2025 Date Places to Visit Check Name and Locations Full Details
वैलेंटाइन सप्ताह में कहां-कहां घूमने जाएं - फोटो : Amar Ujala

Valentine Week 2025 Places To Visit: अगर आप इस वैलेंटाइन सप्ताह को खास बनाना चाहते हैं तो अपने पार्टनर के साथ कुछ खूबसूरत जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। वैलेंटाइन सप्ताह में हर दिन का एक अलग थीम होता है और उसी के हिसाब से इन रोमांटिक जगहों का चयन किया जा सकता है। 7 फरवरी को रोज डे हैं और उसके पास प्रपोज डे से लेकर चॉकलेट डे व किस डे मनाया जाएगा। अंत में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे होता है। यहां वैलेंटाइन वीक के हर दिन को यादगार बनाने के लिए हफ्ते भर के परफेक्ट डेस्टिनेशन का विकल्प दिया जा रहा है। इन जगहों पर अपने साथी के साथ जा सकते हैं और रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं। 

Valentine Week 2025 Date Places to Visit Check Name and Locations Full Details
गुलाब की वादियों में रोज डे मनाएं - फोटो : Adobe

गुलाब की वादियों में रोज डे मनाएं

वैलेंटाइन सप्ताह के पहले दिन यानी 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। इस दिन आप दिल्ली के मुगल गार्डन की सैर पर जा सकते हैं। यहां यहां हजारों गुलाबों की खुशबू आपके दिन को खास बना देगी। इसके अलावा हरियाणा के पिंजौर गार्डन में भी रोज डे सेलिब्रेट कर सकते हैं और इस ऐतिहासिक और खूबसूरत गार्डन में प्यार का इजहार कर सकते हैं।

Valentine Week 2025 Date Places to Visit Check Name and Locations Full Details
रोमांटिक जगहों पर करें प्रपोज - फोटो : instagram

रोमांटिक जगहों पर करें प्रपोज

8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जा रहा है। इस दिन अपने प्रिय से आप दिल की बात कह सकते हैं। इजहार ए मुहब्बत के लिए किसी जगह की तलाश में हैं तो आगरा जा सकते हैं। आगरा के ताजमहल को प्यार की निशानी माना जाता है। इस प्रेम के प्रतीक के सामने अपनी क्रश या पार्टनर को प्रपोज करना किसी सपने से कम नहीं होगा। इसके अलावा उदयपुर की लेक पिछोला में भी झील किनारे प्रपोज करने का अपना अलग ही आनंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Week 2025 Date Places to Visit Check Name and Locations Full Details
चॉकलेट की मिठास में खो जाएं - फोटो : Freepik

चॉकलेट की मिठास में खो जाएं

वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है। 9 फरवरी को चॉकलेट डे के मौके पर ऊटी के चाॅकलेट पार्क को घूमने जा सकते हैं। यहां चॉकलेट फैक्ट्री घूमने और अपने पार्टनर के लिए स्पेशल चॉकलेट गिफ्ट लेने का मौका मिलेगा। मुंबई के चोको-लेट कैफे में भी आपको शानदार चॉकलेट डेज़र्ट्स का स्वाद चखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Valentine Week 2025 Date Places to Visit Check Name and Locations Full Details
टेडी के साथ रोमांटिक डेट - फोटो : Adobe
टेडी के साथ रोमांटिक डेट

शिमला के कुफरी में अपने दोस्तों या क्रश के साथ 10 फरवरी को टेडी डे मना सकते हैं। यहां स्नोफॉल के बीच साथी को  टेडी बियर गिफ्ट करें और प्यार जताएं। मुंबई के एलिफेंटा आइलैंड में भी पार्टनर संग वक्त बिता  सकते हैं। यह स्थान समंदर के बीच एक खूबसूरत और शांत जगह है, जहां वैलेंटाइन सप्ताह मनाना शानदार अनुभव का अहसास कराएगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed