फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2025: वैलेंटाइन डे पर इन जगहों पर जाएं घूमने, एक दिन की छुट्टी होगी काफी

Tue, 04 Feb 2025 04:13 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 04 Feb 2025 04:13 PM IST
सार

अगर आप अपने क्रश, प्रेमी/प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ वैलेंटाइन डे मनाना चाहते हैं तो एक दिन की छुट्टी लेकर ट्रिप की योजना बना सकते हैं। यहां वैलेंटाइन डे के लिए एक दिन की ट्रिप के आइडिया दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Places to Visit on Valentine's Day 2025 One Day Trip Check Name and Location All Details in Hindi
वैलेंटाइन डे पर कहां घूमने जाएं - फोटो : iStock

Valentine's Day 2025 One Day Trip: वैलेंटाइन डे आशिकों का पर्व है। इस पर्व को लोग अपने प्रिय के साथ मनाते हैं। जिसके प्रति आप प्रेम या स्नेह जताना चाहते हैं, उनके साथ सफर पर जा सकते हैं। सफर के दौरान कपल कुछ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। हालांकि वैलेंटाइन डे पर छुट्टी न होने पर लंबी सफर योजना नहीं पाई जा सकती है। वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ यादगार दिन बिताने के लिए लंबी छुट्टी की जरूरत नहीं है। अगर सिर्फ एक दिन का समय है तो भी आप  वैलेंटाइन डे को खास बना सकते हैं। बस अपनी पार्टनर की पसंद के हिसाब से सही जगह चुनें और इस दिन को यादगार बनाएं। यहां कुछ ऐसी जगहों के विकल्प दिए जा रहें हैं, जहां एक दिन में घूम सकते हैं। लेकिन अगर आप अपने क्रश, प्रेमी/प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ वैलेंटाइन डे मनाना चाहते हैं तो एक दिन की छुट्टी लेकर ट्रिप की योजना बना सकते हैं। यहां वैलेंटाइन डे के लिए एक दिन की ट्रिप के आइडिया दिए जा रहे हैं।


 

Places to Visit on Valentine's Day 2025 One Day Trip Check Name and Location All Details in Hindi
सुरकंडा माता मंदिर मसूरी - फोटो : instagram

दिल्ली के पास

अगर आप दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं तो एक दिन की छुट्टी में मसूरी, नैनीताल, कसौली, ऋषिकेश घूमने जा सकते हैं। 13 फरवरी की शाम को बस या ट्रेन से इन में से किसी एक जगह पर पहुंच सकते हैं। वैलेंटाइन डे पर पूरे दिन स्थानीय जगहों की सैर करें और शाम को वापसी की जा सकती है। दिल्ली में ही प्राकृतिक दृश्यों का लुत्फ उठाने के लिए सुल्तानपुर बर्ड सैंक्चुरी और दमदमा लेक घूमने जाएं। इसके अलावा हौज खास और  हुमायूं का मकबरा भी देखने जा सकते हैं।

Places to Visit on Valentine's Day 2025 One Day Trip Check Name and Location All Details in Hindi
मुंबई मरीन ड्राइव - फोटो : Freepik

मुंबई के पास

मुंबई या आसपास के शहरों में रहने वाले लोग लोनावला, महाबळेश्वर, माथेरान की सैर की योजना बना सकते हैं। कम पैसों में इन जगहों पर आप कपल ट्रिप का आनंद उठा सकते हैं। समुद्र किनारे भी कपल नंगे पैर रेत पर एक दूसरे का हाथ थामे घूम सकते हैं। इसके लिए जुहू बीच या गोराई बीच जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Places to Visit on Valentine's Day 2025 One Day Trip Check Name and Location All Details in Hindi
नंदी हिल्स - फोटो : Instagram

बेंगलुरु के रहने वाले

वैलेंटाइन डे पर बेंगलुरु के आसपास रहने वाले लोग नंदी हिल्स, कोडैकनाल और चिकमगलूर पर डेटिंग के लिए जा सकते हैं। इन जगहों पर अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताना रोमांस को बढ़ा सकता है। बेंगलुरु में ही घूमना है तो उल्सूर झील किनारे पार्टनर संग वक्त बिताने के लिए जा सकते हैं। वाइल्ड लाइफ और नेचर को करीब से देखना चाहते हैं तो बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क भी जा सकते हैं। शहर के लालबाग बॉटनिकल गार्डन की सैर भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Places to Visit on Valentine's Day 2025 One Day Trip Check Name and Location All Details in Hindi
दार्जिलिंग - फोटो : instagram

कोलकाता के पास

कोलकाता वाले कपल एक दिन की ट्रिप पर  जाने का सोच रहे हैं तो दार्जिलिंग और मिरिक की सैर कर सकते हैं। दार्जिलिंग बेहद खूबसूरत स्थान है। यहां के शानदार नजारों को देखने और शांत माहौल में अपने पार्टनर संग वक्त बिताने के लिए यह जगह बेस्ट विकल्प हो सकता है। कपल मंदारमणि और दीघा में भी वक्त बिता सकते हैं। कोलकाता में प्रिंसेप घाट के पास बने कैफे में भी पार्टनर के साथ जाएं। बजट में घूमने के लिए विक्टोरिया मेमोरियल गार्डन अच्छी जगह है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed