फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड का वो गांव जहां है कर्ण का मंदिर, लोग खुद को बताते हैं पांडवों और कौरवों का वशंज

Fri, 17 Apr 2020 08:15 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Fri, 17 Apr 2020 08:15 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand mahabharat land karna temple kalap village in garhwal

आज हम आपको एक ऐसी खूबसूरत जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां सुंदर-सुंदर पहाड़ हैं, हरियाली है। भारत का यह गांव उत्तराखंड के गढ़वाल में स्थित है। उत्तराखंड, उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है, जिसे देवों की भूमि के नाम से भी जाना जाता है। इस राज्य की सीमाएं उत्तर में तिब्बत, पूर्व में नेपाल, पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश से मिलती हैं। उत्तराखंड तीर्थ स्थलों के लिए भी मशहूर है। भारत की सबसे बड़ी नदियों गंगा और यमुना का उद्गम स्थल भी उत्तराखंड ही है। देहरादून इस राज्य की राजधानी होने के साथ-साथ यहां का सबसे बड़ा नगर भी है। आइए, आज जानते हैं, यहां के खूबसूरत गांव कलाप के बारे में।

uttarakhand mahabharat land karna temple kalap village in garhwal
file photo - फोटो : Pixabay
कलाप 
  • उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित कलाप गांव रूपिन नदी के किनारे 7800 फीट की ऊचाई पर स्थित है। इस गांव में देवदार के लंबे और घने पेड़ देखने को मिलते हैं, जो इस जगह को और भी खूबसूरत बनाते हैं।

 
uttarakhand mahabharat land karna temple kalap village in garhwal
महाभारत की जन्मभूमि
  • टन्स घाटी को महाभारत की जन्मभूमि कहा जाता है और उत्तराखंड का कलाप गांव भी इसी घाटी में है। यही कारण है कि यहां के लोग खुद को कौरवों और पांडवों का वंशज बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand mahabharat land karna temple kalap village in garhwal
- फोटो : अमर उजाला
प्राथमिक व्यवसाय 
  • उत्तराखंड के इस गांव का प्राथमिक व्यवसाय कृषि है। यहां के अधिकतर लोगों की आजीविका का साधन कृषि है। इसके अलावा यहां के लोग भेड़-बकरी भी पालते हैं।
विज्ञापन
uttarakhand mahabharat land karna temple kalap village in garhwal

मुख्य मंदिर कर्ण को समर्पित है

  • कलाप में मुख्य मंदिर पांडव भाइयों में से एक कर्ण को समर्पित है। कर्ण महाराजा उत्सव नाम का एक त्योहार भी इस क्षेत्र में मनाया जाता है। जनवरी में, आमतौर पर कलाप में पांडव नृत्य उत्सव होता है। यह उत्सव 10 साल के अंतराल पर मनाया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed