फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना वीजा के इन 5 खूबसूरत देशों में पार्टनर के साथ बिताएं क्वालिटी टाइम

Wed, 15 May 2019 09:09 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Wed, 15 May 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
travel visa free 5 countries nepal bhutan maldives indonesia

हर कोई विदेश घुमना चाहता है। लेकिन कोई बजट के वजह से नहीं घूम पाता है तो कोई पासपोर्ट व वीजा ना होने के कारण विदेश का टूर नहीं कर पाता है। लेकिन अब भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को कई देशों में वीजा फ्री एंट्री या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा प्राप्त है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं 5 ऐसे बेहद खूबसूरत देशों के बारे में जहां जाने के लिए वीजा की जरुरत नहीं है।

travel visa free 5 countries nepal bhutan maldives indonesia

इंडोनेशिया
अगर आपके पास भारतीय पासपोर्ट है तो आप बिना वीजा के इंडोनेशिया में 30 दिन तक रह सकते हैं। इस दौरान आप इंडोनेशिया में मौजूद बाली की खूबसूरती को निहार सकते हैं। बाली इंडोनेशिया की सबसे खूबसूरत द्वीपों में से एक है। अगर आप बीच और मरीन लाइफ को विदेश में करीब से देखना चाहते हैं तो इंडोनेशिया आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। इंडोनेशिया में आप जकार्ता, पापुआ आईलैंड, लोम्बोक, टोबा लेक और कोमोडो द्वीप घूम सकते हैं।

travel visa free 5 countries nepal bhutan maldives indonesia
- फोटो : social media

भूटान
भूटान ट्रेकिंग और प्राकृतिक सौंदर्य का मजा लेने के लिए शानदार जगह है। भारत का पड़ोसी देश होने के नाते यहां पहुंचना सबसे आसान है। हवाई या सड़क मार्ग से भूटान पहुँच सकते हैं। आप भूटान में टाइगर नेस्ट, हा वैली, पुनाखा जोंग, दोचुला पास और बुद्ध प्रतिमा घूम सकते हैं। टाइगर नेस्ट तो दुर्गम पहाड़ियों के कोने पर बना बौद्ध मठों का एक समूह है, वहीं हा वैली कुदरत के दिलकश नजारों से भरपूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
travel visa free 5 countries nepal bhutan maldives indonesia

मालदीव
मालदीव भी बहुत ही सस्ता देश है, जहां आप कम बजट में बेहतरीन हनीमून प्लान कर सकते हैं। मालदीव में दुनिया के सबसे खूबसूरत बीच हैं। इस आईलैंड पर आप करीब दो लाख रुपए से कम बजट में अपना हनीमून मनाकर वापस लौट सकते हैं। मालदीव में आप आर्चिफिशियल बीच, नेशनल म्यूज्यिम, सुनामी मॉन्यूमेंट जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। 

विज्ञापन
travel visa free 5 countries nepal bhutan maldives indonesia

मॉरिशस
हरी-भरी धरती, साफ समुद्र, समुद्र के किनारे खड़ी पहाड़ियां बेहद आकर्षित हैं। आपको यहां पर भारत जैसा कल्चर मिल जाएगा। यहां भोजपुरी बोलते हुए लोग आपको मिल जाएंगे। मॉरिशस जब भी जाएं वहां के वॉटर स्पोर्ट्स का मजा लेना ना भूलें। मॉरीशस में सात रंगों वाली जमीन भी देखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed