फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली के आसपास घूमने की ये हैं कुछ खास जगह, पार्टनर ही नहीं फैमिली संग भी बना सकते हैं प्लान

Fri, 24 Nov 2023 04:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 24 Nov 2023 04:40 PM IST
विज्ञापन
Travel Tips: What are some of the best places to visit near Delhi
दिल्ली के आसपास घूमने की बेस्ट जगह कौन सी हैं? - फोटो : istock

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसे घूमना-फिरना पसंद न हो? लोग अपने पार्टनर संग, फैमिली संग, अपने दोस्तों संग और कई तो अकेले ही घूमने निकल पड़ते हैं। बात अगर दिल्ली की करें, तो यहां भी घूमने के लिए काफी जगह हैं। साथ ही दिल्ली के स्ट्रीट फूड को भी लोग काफी पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं और आपके पास कम छुट्टियां हैं, तो आप कुछ ऐसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं जो दिल्ली के बेहद करीब हैं। पर इन जगहों के बारे में खुद दिल्ली में रहने वाले लोगों को बेहद ही कम पता है। अगर आप भी दिल्ली के आसपास स्थित घूमने वाली जगहों के बारे में नहीं जानते हैं, तो चलिए हम आपको इनके बारे में बताते हैं। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Travel Tips: What are some of the best places to visit near Delhi
दिल्ली के आसपास घूमने की बेस्ट जगह कौन सी हैं? - फोटो : istock

दिल्ली के आसपास ये हैं घूमने की जगह:-

तिल्यार झील

  • अगर आपको झील घूमने जाना है, तो दिल्ली के पास स्थित है तिल्यार झील। दरअसल, ये रोहतक में स्थित है और आप यहां किसी के साथ भी जा सकते हैं और यकीन मानिए आपको काफी अच्छा लगेगा। यहां आप बोटिंग भी कर सकते हैं।
Travel Tips: What are some of the best places to visit near Delhi
दिल्ली के आसपास घूमने की बेस्ट जगह कौन सी हैं? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

चौखी ढाणी

  • दिल्ली और हरियाणा के बॉर्डर से सिर्फ 30 मिनट की दूरी पर स्थित है चौखी ढाणी। ये जगह आपको राजस्थान की याद दिलाएगी। आप यहां पर राजस्थानी खाने के स्वाद के अलावा राजस्थानी डांस, कठपुतली डांस और ऊंट की सवारी का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Travel Tips: What are some of the best places to visit near Delhi
दिल्ली के आसपास घूमने की बेस्ट जगह कौन सी हैं? - फोटो : istock

ओखला बर्ड सेंचुरी

  • आप ओखला बर्ड सेंचुरी जा सकते हैं। ये बर्ड सेंचुरी दिल्ली और नोएडा के बॉर्डर पर स्थित है। यहां आपको शांति मिलती है और साथ ही यहां आप पक्षियों की कई प्रजातियां देख सकते हैं। आप यहां अपने दोस्तों, पार्टनर या फैमिली संग जा सकते हैं।
विज्ञापन
Travel Tips: What are some of the best places to visit near Delhi
दिल्ली के आसपास घूमने की बेस्ट जगह कौन सी हैं? - फोटो : istock

इन जगहों पर भी जा सकते हैं

  • अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो आपके आसपास कुछ घूमने की बढ़िया जगह हैं। वहीं, सबसे खास बात ये कि ये सारी जगह आप चार घंटे से भी कम समय में पहुंच सकते हैं। इनमें शामिल हैं मानेसर, मांडवा, तिजारा फोर्ट और नीमराना फोर्ट।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed