IRCTC Tour Package For Singapore and malaysia : विदेश घूमने का सपना अब आसानी से पूरा किया जा सकता है। भारत में घूमने के लिए कई पर्यटन स्थल हैं, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही ऐतिहासिक, धार्मिक महत्व और परंपरा व संस्कृति के लिए प्रसिद्ध हैं।
IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी करा रहा है दो देशों की सैर, जानें कब और कितने रुपयों में करें पैकेज बुक
आईआरसीटीसी का विदेश टूर पैकेज
इस बार भारतीय रेलवे के टूर पैकेज के जरिए पर्यटकों को सिंगापुर और मलेशिया जाने का मौका मिल रहा है। इस टूर पैकेज में आप सिंगापुर और मलेशिया की खूबसूरत नजारों का मजा उठा सकते हैं।
कब जा सकते हैं टूर पर
आईआरसीटीसी का सिंगापुर और मलेशिया टूर पैकेज 21 नवंबर 2023 से शुरू हुआ है। इस टूर पैकेज का नाम Enchanting Singapore And Malaysia (ND 021) है। टूर पैकेज की शुरुआत दिल्ली से हो रही है।
कितने दिन का है टूर पैकेज
अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं, तो यहीं से यात्रा की शुरुआत करें। दिल्ली के निवासी नहीं है, तो सबसे पहले आपको राजधानी आना होगा। पैकेज 6 रात और 7 दिन का है।
सुविधा और किराया
सिंगापुर और मलेशिया टूर पैकेज में यात्रियों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा मिलेगी। परिवहन के साथ ही ठहरने के लिए होटल रूम मिलेगा। अगर आप अकेले ट्रैवल करना चाहते हैं तो 163700 रुपए में टूर पैकेज बुक कर सकते हैं। पार्टनर के साथ घूमने की योजना है, तो दो लोगों के लिए टिकट बुक करने में प्रति व्यक्ति 134950 रुपए खर्च आएगा। अगर साथ में 2 से 11 साल की उम्र का बच्चा है तो 103100 रुपए किराया लगेगा।