शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसे घूमना-फिरना पसंद न हो? लोग अपने पार्टनर संग, फैमिली संग, अपने दोस्तों संग और कई तो अकेले ही घूमने निकल पड़ते हैं। बात अगर दिल्ली की करें, तो यहां भी घूमने के लिए काफी जगह हैं। साथ ही दिल्ली के स्ट्रीट फूड को भी लोग काफी पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं और आपके पास कम छुट्टियां हैं, तो आप कुछ ऐसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं जो दिल्ली के बेहद करीब हैं। पर इन जगहों के बारे में खुद दिल्ली में रहने वाले लोगों को बेहद ही कम पता है। अगर आप भी दिल्ली के आसपास स्थित घूमने वाली जगहों के बारे में नहीं जानते हैं, तो चलिए हम आपको इनके बारे में बताते हैं। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
{"_id":"65604184f206d480650bb7aa","slug":"travel-tips-what-are-some-of-the-best-places-to-visit-near-delhi-2023-11-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के आसपास घूमने की ये हैं कुछ खास जगह, पार्टनर ही नहीं फैमिली संग भी बना सकते हैं प्लान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
दिल्ली के आसपास घूमने की ये हैं कुछ खास जगह, पार्टनर ही नहीं फैमिली संग भी बना सकते हैं प्लान
Fri, 24 Nov 2023 04:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 24 Nov 2023 04:40 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के आसपास घूमने की बेस्ट जगह कौन सी हैं?
- फोटो : istock
दिल्ली के आसपास घूमने की बेस्ट जगह कौन सी हैं?
- फोटो : istock
दिल्ली के आसपास ये हैं घूमने की जगह:-
तिल्यार झील
- अगर आपको झील घूमने जाना है, तो दिल्ली के पास स्थित है तिल्यार झील। दरअसल, ये रोहतक में स्थित है और आप यहां किसी के साथ भी जा सकते हैं और यकीन मानिए आपको काफी अच्छा लगेगा। यहां आप बोटिंग भी कर सकते हैं।
दिल्ली के आसपास घूमने की बेस्ट जगह कौन सी हैं? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
चौखी ढाणी
- दिल्ली और हरियाणा के बॉर्डर से सिर्फ 30 मिनट की दूरी पर स्थित है चौखी ढाणी। ये जगह आपको राजस्थान की याद दिलाएगी। आप यहां पर राजस्थानी खाने के स्वाद के अलावा राजस्थानी डांस, कठपुतली डांस और ऊंट की सवारी का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के आसपास घूमने की बेस्ट जगह कौन सी हैं?
- फोटो : istock
ओखला बर्ड सेंचुरी
- आप ओखला बर्ड सेंचुरी जा सकते हैं। ये बर्ड सेंचुरी दिल्ली और नोएडा के बॉर्डर पर स्थित है। यहां आपको शांति मिलती है और साथ ही यहां आप पक्षियों की कई प्रजातियां देख सकते हैं। आप यहां अपने दोस्तों, पार्टनर या फैमिली संग जा सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के आसपास घूमने की बेस्ट जगह कौन सी हैं?
- फोटो : istock
इन जगहों पर भी जा सकते हैं
- अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो आपके आसपास कुछ घूमने की बढ़िया जगह हैं। वहीं, सबसे खास बात ये कि ये सारी जगह आप चार घंटे से भी कम समय में पहुंच सकते हैं। इनमें शामिल हैं मानेसर, मांडवा, तिजारा फोर्ट और नीमराना फोर्ट।