फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन जगहों पर हवाओं में ठहर जाती हैं बारिश की बूंदें, पार्टनर के साथ बनाएं घूमने का प्लान

Thu, 04 Jul 2019 07:03 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Thu, 04 Jul 2019 07:03 AM IST
विज्ञापन
top 4 best places to visit in july

बारिश की बंदे देखकर बस इनके साथ होने का मन करने लगता है। ऐसा लगता है कि सबकुछ छोड़कर बस बारिश में खो जाएं। अगर मानसून के दौरान घूमने की बात हो तो इससे ज्यादा खूबसूरत चीज कुछ और नहीं हो सकती। हाथ में पार्टनर का हाथ और साथ में लें मौसम का आनंद। अगर इस मौसम में आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने की सोच रहे हैं तो हम आपको ऐसी बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको खूबसूरत अहसास होगा। 

top 4 best places to visit in july
- फोटो : social media

मुनार
केरल अपनी हरियाली और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। केरल राज्य में स्थित मुनार पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। मुनार अपने चाय के बगानों और मसालों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। अगस्त के महीने में बारिश होने के बाद यहां का मौसम काफी रूमानी हो जाता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह जन्नत से कम नहीं है। 

top 4 best places to visit in july

चेरापूंजी
भारत में बारिश का लुत्फ उठाना है तो चेरापूंजी बेहतरीन जगह है। यहां सालभर बारिश होती रहती है। अगर आपको बारिश का मजा लेना है तो मानसून के दौरान चेरापूंजी जरूर जाना चाहिए। चेरापूंजी के पहाड़ों पर मानसून ट्रेकिंग ट्रिप का भी आनंद ले सकते हैं। बारिश के मौसम में अगर आप यहां आएं हैं तो मेघालय की चाय का मजा लेना ना भूलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
top 4 best places to visit in july
- फोटो : Pixabay

कोडीकनाल
मानसून के वक्त तमिलनाडु का कोडीकनाल हिल स्टेशन किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां पहाड़ों पर बारिश के बाज सूरज बादलों के पीछे छिपता-निकलता रहता है। आप यहां पर अगस्त के दौरान होने वाली बारिश में पूरा आनंद ले सकते हैं। बारिश के दौरान यहां के पहाड़ झरने में तब्दील हो जाते हैं। 

विज्ञापन
top 4 best places to visit in july
- फोटो : social media

महाबलेस्वर
महाराष्ट्र में मौजूद महाबलेस्वर हिल स्टेशन बारिश के वक्त अपनी खूबसूरती के लोकप्रिय है। मानसून के वक्त सबसे ज्यादा पर्यटक यहां आते हैं। स्याद्री रेंज में सबसे बड़ा हिल स्टेशन है। अगर आप ठंड के साथ हराभरा वातावरण देखना चाहते हैं तो महाबलेस्वर आप के लिए परफेक्ट जगह है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed