मानसून के मौसम में बाइक से सफर करना बहुत ही खूबसूरत अहसास होता है। मानसून की शुरुआत होते ही बाइक राइडर्स लॉन्ग ट्रिप का प्लान करने लगते हैं। हर तरफ हरियाली, ठंडी हवाएं और बारिश की फुहारें इतना सबकुछ बाइक राइडिंग के दौरान मिलता है। हालांकि बारिश के दौरान बाइक राइडिंग करना भी किसी खतरे से कम नहीं है। ऐसे में बाइक राइडर्स को सेफ राइड के लिए कुछ टिप्स अपनाना चाहिए।
मानसून के दौरान बाइक से लंबी यात्रा पर निकलने से पहले अपने हेलमेट में कुछ बदलाव कर लें। सबसे पहले एंटि फॉग कोटिंग करा लें। ताकि बरसात के दौरान आपके हेलमेट के कांच पर जमा होने वाले कोहरा बाइक चलाने के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी ना खड़ा करे। इसके अलावा एंटी फॉग कोटिंग से आपकी विजिबिलटी सही रहेगी।
टायर्स की चेकिंग जरुर करा लें
लॉन्ग राइड पर जाने से पहले बाइक के टायर्स की चेकिंग जरुर करा लें। इस बात का ध्यान रखें कि टायर का कर्वी पैटर्न सही हालत में हो ताकि टायर की ग्रिप बनी रहे। इसस जिन सड़कों पर फिसलन होगी आपको कोई खतरा नहीं होगा। राइडिंग पर निकलने से पहले टायर्स की हालत का जांच करा लें कि वो बारिश के मौसम में बाइक लंबी दूरी तय करने के लायक है या नहीं।
बाइक राइडिंग का स्टाइल ना बदलें
इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप कितने अच्छे बाइक राइडर हैं। फिसलन और विजिबिलटी की कमी सबई बाइक राइडर्स को प्रभावित कर सकती है। बाइक राइडिंग के दौरान दूसरे वाहनों से ऊचित दूरी बना कर रखें। इसके अलावा अचानक ब्रेक लगाने से बचे।
सड़क पर रखनी होगी नजर
जब भी आप सड़क पर चलें तो राइडिंग के दौरान सड़क से नजरें ना हटाएं। क्योंकि जब तक आप निश्चिंत ना हो जाए कि सड़क की हालत बिल्कुल सही है तब तक नजर बनाएं रखें। क्योंकि सड़क पर अचानक से आए गढ्ढे से आप परेशान हो सकते हैं।