Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनपुर मेला 2026 कब से कब तक लगेगा? जानिए तारीख, किराया और खासियत

Sat, 28 Nov 2026 05:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 28 Nov 2026 05:03 PM IST
सार

सोनपुर मेला 2026 धार्मिक आस्था, ग्रामीण संस्कृति, मनोरंजन और खरीदारी का अनूठा संगम है। 22 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलने वाले इस मेले में परिवार और दोस्तों के साथ यादगार समय बिताया जा सकता है। अगर आप बिहार की संस्कृति को करीब से देखना चाहते हैं, तो इस बार सोनपुर मेले की यात्रा जरूर प्लान करें।

विज्ञापन
Sonepur Mela 2026 Dates, Location, Everything You Need to Know Before Visiting Bihar
सोनपुर मेला - फोटो : AI

How to Reach Sonepur Mela: भारत में लगने वाले मेलों की बात हो और बिहार के विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेले का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। हर साल कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला अपनी धार्मिक मान्यताओं, पशु मेले, ग्रामीण संस्कृति और मनोरंजन के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु, पर्यटक, व्यापारी और विदेशी सैलानी पहुंचते हैं। गंगा और गंडक नदियों के संगम क्षेत्र के पास लगने वाला यह मेला बिहार की सांस्कृतिक पहचान माना जाता है।



अगर आप भी 2026 में सोनपुर मेला घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस साल मेले का आयोजन 22 नवंबर से 23 दिसंबर 2026 तक किया जा रहा है। यानी पर्यटकों को पूरे 32 दिनों तक इस ऐतिहासिक मेले की रौनक देखने का मौका मिलेगा।

इस बार मेले में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ लोक संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नौका दौड़, दंगल, खरीदारी और मनोरंजन के कई आकर्षण देखने को मिलेंगे। बिहार पर्यटन विकास निगम ने पर्यटकों के लिए विशेष टूर पैकेज भी शुरू किए हैं। आइए जानते हैं सोनपुर मेला 2026 की तारीख, जगह, पहुंचने का रास्ता, खासियत।

सोनपुर मेला 2026 कब से कब तक लगेगा?

बिहार सरकार के अनुसार सोनपुर मेला 2026 का आयोजन 22 नवंबर से 23 दिसंबर 2026 तक होगा। इस बार मेला कुल 32 दिनों तक चलेगा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा और गंडक के संगम क्षेत्र में स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे।

कहां लगता है सोनपुर मेला?

सोनपुर मेला बिहार के सारण जिले के सोनपुर स्थित हरिहर क्षेत्र में लगता है। यह क्षेत्र गंगा और गंडक नदियों के संगम के पास स्थित है। यहां प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर भी है, जहां भगवान शिव और भगवान विष्णु के संयुक्त स्वरूप की पूजा की जाती है।

कैसे पहुंचें सोनपुर मेला?

  • हवाई मार्ग: सोनपुर का सबसे नजदीकी प्रमुख एयरपोर्ट पटना का जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यहां से सड़क मार्ग के जरिए सोनपुर पहुंच सकते हैं।
  • रेल मार्ग: सोनपुर रेलवे स्टेशन और हाजीपुर रेलवे स्टेशन मेले तक पहुंचने के सुविधाजनक विकल्प हैं। स्टेशन से ऑटो और ई-रिक्शा मिल सकते हैं।
  • सड़क मार्ग: पटना, हाजीपुर और आसपास के शहरों से बस, टैक्सी और निजी गाड़ी के जरिए सोनपुर पहुंचा जा सकता है। पटना से सोनपुर की दूरी लगभग 25-30 किलोमीटर है, हालांकि ट्रैफिक के अनुसार समय बदल सकता है।


क्यों प्रसिद्ध है सोनपुर मेला? जानिए 5 खासियत

  • पशु मेला: सोनपुर मेला ऐतिहासिक रूप से अपने पशु व्यापार के लिए प्रसिद्ध रहा है। यहां घोड़ों और अन्य पशुओं से जुड़ी गतिविधियां देखने को मिलती हैं। हाथियों की बिक्री प्रतिबंधित है।
  • हरिहरनाथ मंदिर: यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण है।
  • धार्मिक आयोजन: गंगा-गंडक के घाटों पर स्नान, पूजा और महाआरती का विशेष महत्व है।
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम: लोकगीत, नृत्य, संगीत, रामलीला और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मेले की रौनक बढ़ाती हैं।
  • मनोरंजन और खरीदारी: झूले, हस्तशिल्प, खानपान के स्टॉल और पारंपरिक बाजार पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।


सोनपुर मेला 2026 का टूर पैकेज और खर्च

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने इस साल पटना से सोनपुर मेले के लिए विशेष टूर पैकेज शुरू किए हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार,

  • एसी बस, डबल डेकर बस और विंगर: 900 रुपये प्रति व्यक्ति।
  • एसी ट्रैवलर: 950 रुपये प्रति व्यक्ति।
  • इनोवा: 1,100 रुपये प्रति व्यक्ति।
  • इटियोस: 1,300 रुपये प्रति व्यक्ति।
  • कपल पैकेज: 6,000 रुपये।

कपल पैकेज में दो लोगों के लिए यात्रा, होटल में ठहरने, टूरिस्ट गाइड और ब्रेकफास्ट, लंच, शाम के स्नैक्स व डिनर की सुविधा बताई गई है। बुकिंग से पहले उपलब्धता और शामिल सुविधाओं की पुष्टि जरूर करें।

पटना से सोनपुर मेला कैसे पहुंचें?

बिहार की राजधानी पटना से सोनपुर मेला स्थल की दूरी लगभग 22.3 किलोमीटर है। इतना सफर तय करने में लगभग 50 मिनट का समय लग सकता है। 

Trending Videos
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed