फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर मशहूर जगहों पर जाकर थक चुके हैं तो भारत की ये 'सीक्रेट ऑफबीट' जगह जरूर घूमें 

Tue, 18 Jun 2019 10:00 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 18 Jun 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
tired of traveling to famous places visit secret destinations in india
आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी से कुछ समय के लिए ब्रेक लेकर कहीं कुछ समय सुकून के पल बिताना हर किसी की चाह होती है। ऐसे ही चाह लिए बहुत सारे लोग सैर पर निकल जाते हैं और नतीजा, जहां हम जाते है वहा भीड़ पाते हैं। अपना भारत बहुत समृद्ध है। यहां के कोने-कोने में खूबसूरती बसती है। अगर आप उन्ही मशहूर जगहों पर घूम कर थक गए हैं और किसी नयी जगह की तलाश में है तो ऐसे ही कुछ नयी जगहों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है।
tired of traveling to famous places visit secret destinations in india
श्रीनगर नहीं पहलगाम जाएं
कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां के कोने-कोने में खूबसूरती बसती है और अगर आप कश्मीर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो श्रीनगर की जगह पहलगाम घूमने जाएं। श्रीनगर एयरपोर्ट से 95 किमी दूर बसे इस शहर में आकर आपको एहसास होगा कि इसे धरती का स्वर्ग क्यों कहा जाता है। पहलगाम की खूबसूरत धरती सर्दियों में फूलों से ढ़क जाती है। यहां घूमने का सही समय बसंत है, जब धरती और आसमान सुनहरे रंग में रंगे दिखते हैं।

 
tired of traveling to famous places visit secret destinations in india
जयपुर नहीं शेखावटी जाएं
अगर आप किले और हवेलियां देखने का शौक रखते है और राजस्थान घूमने का मन बना रहे है तो शेखावटी आपके लिए एक नया अनुभव लेकर आएगा। जयपुर एयरपोर्ट से 150 किमी दूर स्थित शेखावटी में लगभग 50 किले और महल हैं। यहां बना हर घर हवेलीनुमा है। प्राचीन हवेलियों की दीवारों पर की गई रंग-बिरंगी चित्रकारी बहुत सुंदर लगती है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी ओपन आर्ट गैलरी भी कहा जा सकता है। ये जगह चित्रकारी पसंद करने वालों के लिए सपना सच होने जैसा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
tired of traveling to famous places visit secret destinations in india
अलप्पे नहीं कुमाराकोम जाएं
प्रकृति की सुदंरता को करीब से देखने का मन है तो केरल घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकती है। कोट्टायम से 13 किमी दूर बसा एक छोटा सा गांव कुमाराकोम शांति तलाशने की बेहतरीन जगह हो सकती है। यहां पर 14 एकड़ में फैले बर्ड सेंचुरी में बसे पक्षियों का कलरव और बैकवाटर का पानी दिल को सुकून पहुंचाता है। यहां प्रकृति की छटा इतनी अद्भुत है कि आप फोटोग्राफी किए बिना रह नही पाएंगे।
 
विज्ञापन
tired of traveling to famous places visit secret destinations in india
मनाली नहीं नग्गर जाएं
अगर आप इन गर्मियों में मनाली घूमने का प्लान कर रहे हैं और वहां की भीड़ आपको सुकून नही पहुंचा रही है तो मनाली से एक घंटे की दूरी पर बसे नग्गर गांव जरुर जाएं। हिमालय की पहाड़ियों की सुंदरता यहां से देखते ही बनती है। फिशिंग और ट्रैकिंग का शौक रखने वाले प्लान बना सकते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed