विदेश घूमने का सपना तो सब देखते हैं लेकिन सांसारिक जीवन के कामों से बाहर निकलकर कुछ अपना वक्त बिता पाने की फुर्सत कम ही मिलती है। एक आम इंसान के लिए सबसे अहम बात होती है 'बजट'। परिवार और निजी खर्च के बीच कुछ और सोचना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर हम आपसे कहें कि आपके बजट में विदेश घूमने का सपना पूरा हो सकता है तो कैसा महसूस करेंगे। जी हां, अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए तैयार हो जाइए।
{"_id":"5d0748828ebc3e66d26ca623","slug":"irctc-offering-6-days-amazing-package-to-travel-thailand-in-budget","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर अभी तक नहीं की है विदेश यात्रा तो इस बार सपने को कर लें पूरा, ये बजट ऑफर ना मिलेगा दोबारा","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
अगर अभी तक नहीं की है विदेश यात्रा तो इस बार सपने को कर लें पूरा, ये बजट ऑफर ना मिलेगा दोबारा
Mon, 17 Jun 2019 02:35 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Mon, 17 Jun 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
इंडियन रेलवे कैटरिंग और टूरिजम कॉर्पोरेशन अपने यात्रियों के लिए थाइलैंड टूर का विशेष पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के तहत यात्री थाइलैंड में 6 दिन बिता सकते हैं। हाल ही में थाइलैंड सरकार की तरफ से 20 से अधिक देशों के सैलानियों को वीजा-ऑन-अराइवल फीस में छूट दी गई है, जो इस साल 31 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी।
आईआरसीटीसी के थाइलैंड टूर पैकेज का नाम 'ट्रेशर ऑफ थाइलैंड' है। इस पैकेज के तहत यात्री थाइलैंड के खूबसूरत शहरों बैंकॉक और पटाया सिटी की सैर कर सकेंगे। टूर की शुरुआत चेन्नै से होगी। कुल 5 रात और 6 दिन का यह टूर 26 जुलाई से शुरू होगा।
Thailand is a popular destination that is renowned for its lush and dense forests, coral reefs, floating markets, fragrant rich food and cultural integrity. Travel to this amazing destination for an escape away from your daily routine. To book https://t.co/PoZKfW7Uxy#tourism pic.twitter.com/Alj0jQZzqG
— IRCTC (@IRCTCofficial) May 24, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआरसीटीसी की सोशल नेटवर्किंग साइट और वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस टूर का हिस्सा बनने वाले यात्रियों को डबल सिटिंग के लिए 39 हजार 520 रुपए का पैकेज लेना होगा। वहीं, सिंगल सिटिंग के लिए यह चार्ज 45 हजार है। अगर आप तीन लोगों के साथ यह टूर करना चाहते हैं तब भी आपको 39 हजार 520 रुपए का पैकेज लेना होगा। बच्चों के लिए टूर का खर्च अलग से करना होगा।
विज्ञापन
इस पैकेज में आने-जाने का किराया, सुबह का नाश्ता और दोनों टाइम का खाना शामिल है। इसके अलावा कहीं घूमने जाएंगे तो वहां जाने का खर्च और एंट्री फीस भी शामिल है। पटाया सिटी में एल्केजर शो और कोरल आइलैंड की सैर भी इस पैकेज में शामिल है। अब देर किस बात की मौका भी है, दस्तूर भी और बजट भी तो फटाफट प्लान बनाएं और विदेश की पहली यात्रा कर आइए।