फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेकिंग के शौकीन लोगों के लिए ही बने हैं भारत के ये सुंदर दृश्यों वाले चार ट्रेक

Mon, 21 Dec 2020 10:28 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 21 Dec 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
this 4 beautiful indian treks are for trekking lovers in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यदि ट्रेकिंग के बारे में ये कहें कि यह एक ऐसी साहसिक क्रिया है जो कि आपको प्रकृति के करीब ले जाती है तो इसमें कुछ गलत नहीं है। भारत में कई सारे लोग हैं जो ट्रेकिंग के प्रति दिवानगी रखते हैं। ट्रेकिंग करने के पीछे हर व्यक्ति का एक उद्देश्य होता है। कुछ लोग खुद की क्षमता को देखने और अनुभवों को जोड़ने के लिए ट्रेकिंग करते हैं तो कुछ शांति और सुकून की तलाश में ऊंची-ऊंची पहाड़ियों पर चढ़ जाते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका प्राकृतिक खूबसूरती को देखनेभर से दिल नहीं भरता तो वे उसे करीब से महसूस करने के लिए कठिन से कठिन ट्रेक पर जाते हैं। उद्देश्य चाहे कोई भी हो लेकिन शर्त एक ही है आपका स्वस्थ होना। अगली स्लाइड्स से जानिए भारत के सुंदर दृश्यों वाले इन ट्रेक्स के बारे में। 

this 4 beautiful indian treks are for trekking lovers in hindi
गोमुख तपोवन ट्रेक - फोटो : Facebook/365hops

गोमुख तपोवन ट्रेक

गोमुख तपोवन ट्रेक भागीरथी नदी के किनारे से शुरू होता है और लगभग नौ दिनों में यह पूरा होता है। यह भारत के सबसे अच्छे ट्रेकिंग स्थलों में से एक है। इसके पीछे एक वजह यह भी है कि यह ट्रेक रोमांच के साथ आध्यात्मिक अनुभूति भी करवाता है। इस ट्रेकिंग में शिवलिंग, चतुरंगी, मेरु पर्वत, भृगुपंत और सुदर्शन गंगोत्री ग्लेशियर के साथ कई शानदार पर्वत चोटियां अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करती हैं। 

this 4 beautiful indian treks are for trekking lovers in hindi
पार्वती घाटी ट्रेक - फोटो : Facebook/InCrEdiBle HimAchAl

पार्वती घाटी ट्रेक

यदि आप युवा होने के साथ ही एकदम फिट भी हैं तब तो आपका पार्वती घाटी ट्रेक जाना बनता है। पार्वती घाटी ट्रेक को हिमालयी क्षेत्र में सबसे चुनौतीपूर्ण ट्रेक माना जाता है, क्योंकि यह साहस से भरपूर है। यह ट्रेक काफी लंबा है, चलते-चलते रास्ता ही खत्म नहीं होता है। लेकिन इस ट्रेक पर आगे बढ़ते जाना तब सार्थक हो जाता है जब पर्वत और नदियों के खूबसूरत दृश्य मन मोहने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
this 4 beautiful indian treks are for trekking lovers in hindi
चोपता चंद्रशिला ट्रेक - फोटो : Facebook/Surendra Bisht

चोपता चंद्रशिला ट्रेक

चोपता चंद्रशिला ट्रेक भारत के उन गिने-चुने ट्रेकों में से एक हैं जहां सालभर में कभी भी जाया जा सकता है। हालांकि अनुभवी ट्रेकर्स के मुताबिक मार्च से जून और सितंबर से दिसंबर के बीच यहां ट्रेकिंग करना बहुत अच्छा माना जाता है। इस ट्रेक के दौरान केदारनाथ, चौखम्बा, नंदा देवी और त्रिशूल जैसे विभिन्न हिमालयी चोटियों के खूबसूरत दृश्य दिखाई देते हैं। ट्रेक का मुख्य आकर्षण भगवान शिव को समर्पित 1000 साल पुराना तुंगनाथ मंदिर है। 

 

विज्ञापन
this 4 beautiful indian treks are for trekking lovers in hindi
कैलाश पर्वत - फोटो : Facebook/God Is Enough For Me

आदि कैलाश ट्रेक

आदि कैलाश ट्रेक पर कई सारे लोग अपने परिवार के साथ जाने की इच्छा रखते हैं क्योंकि यह एक धार्मिक ट्रेक है लेकिन यह ट्रेक इतना आसान नहीं है इसलिए जो लोग एकदम स्वस्थ हैं और अनुभवी हैं, उन्हें ही इस ट्रेक पर जाने दिया जाता है। इस ट्रेक से पर्यटक कुमाऊं हिमालय के केंद्र में जाते हैं। ट्रेकिंग के दौरान अन्नपूर्णा, काली नदी, जंगलों और प्रसिद्ध नारायण आश्रम की शानदार पर्वत श्रृंखलाओं के एक से एक सजीव चित्र दिखाई देते हैं। काली मंदिर पर जाकर यह ट्रेक खत्म होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed