फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाराष्ट्र का मिनी महाबलेश्वर है दोपाली, यहां की गुफाएं, मंदिर और खूबसूरत बीचों को देख हो जाएंगे आकर्षित

Sun, 20 Dec 2020 09:32 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 20 Dec 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
Amazing and beautiful places in India Dapoli called Mini Mahabaleshwar in Maharashtra
दपोली की खूबसूरती - फोटो : Facebook/Girish Photography

महाराष्ट्र का मिनी महाबलेश्वर कहा जाने वाले दोपाली में आपको मंदिरों और खूबसूरत बीचों का नजारा देखने को मिलेगा। यह एक छोटा सा हिल स्टेशन है, जहां पर पूरे साल मौसम ठंडा रहता है। यहां पर कई किले, गुफाएं और मंदिर भी हैं। यहां का शांति भरा वातावरण सुकून देता है। यहां का खाना भी बहुत स्वादिष्ट होता है, यहां पर ऐतिहासिक इमारतें भी हैं। अगर आप किसी हिल स्टेशन पर छुट्टियां मनाने के लिए प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए यह जगह बहुत अच्छी हो सकती है। तो आइए चलिए जानतें हैं यहां के बारे में...


 

Amazing and beautiful places in India Dapoli called Mini Mahabaleshwar in Maharashtra
दपोली में स्थित भगवान गणेश की एक विशाल मूर्ति - फोटो : Facebook/India Culture And Art Savita S Gholap

यहां पर बप्पा का एक प्रसिद्ध मंदिर है जिसे कादीवार्चा गणपति कहा जाता है। ये मंदिर दोपाली के अंजारले गांव में बना हुआ है। इस मंदिर में दायीं ओर सूंड के गणेश जी विराजते हैं। यह मंदिर खड़ी चट्टान पर बना है। यहां पर पहुंचने के लिए पत्थर की सीढ़ियां बनी हुई हैं। ये मंदिर काफी विशाल और प्राचीन है। यहां से आप नारियल के घने बागानों की खूबसूरती, सुवर्नदुर्ग किला और अरब सागर के नजारे का लुफ्त उठा सकते हैं।
 

Amazing and beautiful places in India Dapoli called Mini Mahabaleshwar in Maharashtra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यहां पर एक गर्म पानी का कुंड/झरना बहता है। जहां पर लोग स्नान करते हैं, पुरुषों और महिलाओं के स्नान के लिए अलग-अलग स्थान भी बनाए गए हैं। यहां पर बहनेवाले पानी में गंधक की महक आती है। इसलिए कहा जाता है कि यहां पर नहाने से कई चर्म रोग ठीक हो जाते हैं। यहां पर पास में ही पहाड़ी पर शिव मंदिर बना हुआ है। यहां के भौगोलिक क्षेत्र की खूबसूरती देखते ही बनती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amazing and beautiful places in India Dapoli called Mini Mahabaleshwar in Maharashtra
पनहालेकाजी की गुफाएं - फोटो : Facebook/IraTrips

दापोली-दाभोल रोड पर पनहालेकाजी जगह है जहां पर खूबसूरत गुफाएं हैं आपको यहां जरुर जाना चाहिए। यहां पर गुफाओं के साथ आस-पास देखने लायक कई मूर्तियां बनी हुआ है। यहां पर आप जंगल नदी और वन्य प्राणियों को भी देख सकते हैं। यहां का दृश्य मन को मोह लेने वाला है।
 

विज्ञापन
Amazing and beautiful places in India Dapoli called Mini Mahabaleshwar in Maharashtra
सुवर्णदुर्ग और कनकदुर्ग किला - फोटो : Facebook/Dapoli Tourism

यहां पर हरनाई में कनकदुर्ग और सुवर्णदुर्ग नामक दो किले हैं। यह जगह दोपाली से लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर पड़ती है। यहां पर सबसे पुराना लाइट हाउस हरनाई लैंप पोस्ट है, जहां से खड़े होकर बीच और समुद्र में जहाजों का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है।
 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed