फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत और साफ बीच, एक बार जरूर जा सकते हैं घूमने

Sat, 27 Mar 2021 02:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 27 Mar 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
these are best of indias cleanest beaches
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

लोग घूमने के लिए ऐसी जगहों की तलाश में होते हैं, जहां वो अपने मन की कर पाएं, जहां उन्हें घूमने के लिए अच्छी जगह मिले, जहां वो अपने दोस्तों संग मस्ती कर पाएं, जिस ट्रिप पर उनका पूरा पैसा वसूल हो जाए आदि। अपने व्यस्त शेड्यूल से लोग थोड़ा समय निकालकर घूमने जरूर जाते हैं, ताकि वो किसी एकांत, खूबसूरत और साफ जगह पर अपना समय बिता पाएं। ऐसे में अगर आप भी ऐसी किसी जगह की तलाश में हैं, तो आपको बता दें कि भारत में कई ऐसे बीच हैं। जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। ये बीच काफी साफ हैं, और हर साल यहां काफी सैलानी भी पहुंचते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

these are best of indias cleanest beaches
Agonda Beach - फोटो : istock

अगोंडा बीच

  • दक्षिण गोवा का एक छोटा सा गांव है अगोंडा। ये अगोंडा बीच भारत के साफ बीच में से एक है। यहां आप शांति के पल बिता सकते हैं और साथ ही यहां आप स्विमिंग का लुफ्त भी उठा सकते हैं। इस बीच पर कई शाकाहारी भोजनालय और बुटीक रिजॉर्ट्स भी हैं। जहां पर आप एंजॉय कर सकते हैं। हर साल काफी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचकर अपनी छुट्टियां बिताते हैं।
these are best of indias cleanest beaches
राधानगर बीच (अंडमान और निकोबार) - फोटो : Twitter - @PBNS_India

राधानगर बीच

  • दुनिया में कई ऐसे बीच हैं जो काफी प्रसिद्ध हैं, इन्हीं में से एक बीच है राधानगर बीच जो अंडमान द्वीप में स्थित है। यहां एक तरफ आपको जंगल का खूबसूरत नजारा दिख जाएगा, तो वहीं दूसरी तरफ सफेद रेत पर एक तरफ बीच का साफ नीला पानी देखने को मिल जाएगा। इस बीच की लहरें ज्यादा ऊपर नहीं उठती है, इसलिए लोग इसमें तैराकी भी कर लेते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं और अपने साथ अच्छी यादें लेकर लौटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
these are best of indias cleanest beaches
Alappuzha Beach - फोटो : istock

अलेप्पी बीच पदुबिद्री बीच

  • केरल में स्थित अलेप्पी बीच काफी पुरानी बीच है। यहां से सूर्यास्त देखने का अपना अलग मजा है और उस वक्त यहां की सुंदरता काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा आप पदुबिद्री बीच भी जा सकते हैं, जो कि कर्नाटक के उडुपी से 24 किलोमीटर दूर स्थित एक छोटा शहर है। यहां आप शांति के पल बिता सकते है, मस्ती कर सकते हैं और अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं। ये काफी साफ-सुथरा बीच है।
विज्ञापन
these are best of indias cleanest beaches
पालोलेम बीच - फोटो : iStock

पालोलेम बीच

  • गोवा में स्थित पालोलेम बीच हर साल काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। इस बीच पर साइलेंट डिस्को चलता है। दरअसल, इसमें ऐसा किया जाता है कि यहां शांति बनाने के लिए लोगों को हेडफोंस पहना दिए जाते हैं। ताकि बीच पर शांति भी बने रहे और लोग अपना मनोरंज भी कर पाए। पर्यटक बीच किनारे रुक पाएं, इसके लिए यहां रंगीन झोपड़ीनुमा घर भी बनाए गए हैं। ये घर खूबसूरत होने के साथ ही इनमें हर सुख-सुविधा मौजूद रहती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed